[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » एक दिन में 13 मौतें , कोराना संक्रमितों का आंकड़ा 16 हजार पार
राष्ट्रीय

एक दिन में 13 मौतें , कोराना संक्रमितों का आंकड़ा 16 हजार पार

admin
Last updated: April 17, 2026 1:46 pm
admin
Share
SHARE

kanpur कोरोना वायरस का कहर जिले में थम नहीं रहा है। गुरुवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 16 हजार की संख्या भी पार कर गया। वायरस के संक्रमण की चपेट में आए 13 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गुरुवार को 390 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शहर के कोविड हॉस्पिटलों में भर्ती 96 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया, वहीं 117 का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। जिले में संक्रमितों की संख्या 16108 हो गई है, उसमें से 465 की मौत हो चुकी और 11972 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अब जिले में एक्टिव केस 3671 हो गए हैं।

एक दिन में 13 मौतें , कोराना संक्रमितों का आंकड़ा 16 हजार पार
Kanpur Coronavirus News Update कानपुर नगर में चौबीस घंटे में 390 नए केस सामने आए अबतक 16108 संक्रमित मिल चुके हैं जिसमें 11972 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

सीएमओ डॉ. अनिल मिश्रा के मुताबिक कोरोना से चार महिलाएं व नौ पुरुष की मौत हुई है। उन्हें कोरोना के अलावा दूसरी बीमारियां भी थीं। उसमें नवाबगंज के 92 वर्षीय महिला, कैंट की 55 वर्षीय महिला, ग्वालटोली की 50 वर्षीय महिला, चकेरी की 35 वर्षीय महिला, गोविंद नगर के 54 वर्षीय पुरुष, बर्रा के 75 वर्षीय पुरुष, शिवली के 50 वर्षीय पुरुष, राजपुर के 25 वर्षीय पुरुष, एबी नगर के 80 वर्षीय पुरुष, लखनपुर निवासी 59 वर्षीय पुरुष, नवाबगंज के 69 वर्षीय पुरुष, किदवई नगर के 64 वर्षीय पुरुष, पनकी के 50 वर्षीय पुरुष हैं।

इन्हें संक्रमण के साथ हाइपरटेंशन, मधुमेह, निमोनिया, सीओपीडी, एक्यूट रेस्पिरेट्री डिस्ट्रेस सिंड्रोम व हृदय रोग से पीड़ित थे। इनमें से हैलट अस्पताल में 6, कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय में तीन, रीजेंसी हॉस्पिटल, रामा मेडिकल कॉलेज, नारायणा मेडिकल कॉलेज एवं एसपीएम हॉस्पिटल में एक-एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हुई है।

सीबीसीआइडी का हेड कांस्टेबिल संक्रमित

ग्वालटोली स्थित सीबीसीआइडी दफ्तर में तैनात एक हेड कांस्टेबिल गुरुवार को जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसलिए शुक्रवार को दफ्तर बंद रहेगा। एसपी रवीना त्यागी ने बताया कि ग्वालटोली पुलिस की मदद से कार्यालय का सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी इंस्पेक्टर रामप्रसाद को दी गई है।

213 ने जीती जंग कोरोना से

213 संक्रमित गुरुवार को जंग जीतने में कामयाब हुए हैं। इसमें से 96 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद कोविड हॉस्पिटलों से डिस्चार्ज किया गया। हैलट अस्पताल से 15, नारायणा मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल से 18, रामा मेडिकल कॉलेज से 20 कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय से 21, रीजेंसी हॉस्पिटल से छह, डिवाइन हॉस्पिटल, लाइफट्रान व एसपीएम हॉस्पिटल से तीन-तीन, ईएसआइ हॉस्पिटल जाजमऊ से दो, ज्यूस हॉस्पिटल, एस आइएसआइ, जीटीबी हॉस्पिटल व जिला कारागार अस्पताल से एक-एक मरीज को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। वहीं, एक संक्रमित को दूसरे जिले में स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। वहीं, 117 होम आइसोलेशन पूरा कर स्वस्थ घोषित किए गए।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article ऑनलाइन शिक्षा पर राजकीय पी.जी. कॉलेज मुसाफिरखाना में किया गया वेबिनार का आयोजन
Next Article कोर्ट ने 9 सितंबर तक NCB की रिमांड में भेजा मिरांडा, शोविक को

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?