राष्ट्रीयMP में शुरू हुआ 15 दिनों का ‘किल कोरोना’ अभियान

MP में शुरू हुआ 15 दिनों का ‘किल कोरोना’ अभियान

[object Promise]

भोपाल। मध्यप्रदेश को कोरोना सहित अन्य रोगों से मुक्त बनाने के मकसद से ‘किल कोरोना’ अभियान शरू किया गया है। यह अभियान 15 दिन तक चलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को इस अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेशवासियों से मिलकर जंग लड़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस से अगले 15 दिनों तक चलने वाले ‘किल कोरोना’ अभियान का शुभारंभ यहां के समन्वय भवन में किया। शिवराज बोले, “कोरोना से जंग हम सबको मिलकर लड़ना है। हमारी जीत निश्चित है। सभी संकल्प लें कि मध्यप्रदेश को कोरोना मुक्त और रोगमुक्त बनाएंगे। कोरोना के खात्मे के लिए किल-कोरोना अभियान में आमजन से सक्रिय सहयोग करें।”

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य दिवस और डाक्टर्स-डे पर इस अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में चिकित्सकों और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ के समर्पित प्रयासों से कोरोना के नियंत्रण की वर्तमान स्थिति बनी है। डॉक्टर को भगवान माना जाता है। मध्यप्रदेश में भी इस मान्यता को चरितार्थ करते हुए चिकित्सकों ने इतिहास रचा है।

राज्य में कोरोना से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए शिवराज ने कहा, “तीन माह पूर्व एक जांच लैब थी और सिर्फ 60 टेस्ट प्रतिदिन होते थे। अब हम प्रदेश में कोरोना की जांच के लिए 30 लैब विकसित करते हुए प्रतिदिन नौ हजार टेस्ट तक पहुंच गए हैं। प्रदेश का रिकवरी रेट 77 प्रतिशत है। यह अन्य प्रदेशों से अच्छा है। संक्रमण कम हो गया है। हमारी व्यवस्थाएं मजबूत हैं।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में लगभग एक हजार फीवर क्लीनिक कार्य कर रहे हैं। शुरू हुए अभियान में कोविड मित्र बनाए जा रहे हैं। कोविड मित्र बनकर अभियान में सहयोग करें। व्यापक सर्वे के माध्यम से प्रदेश का प्रत्येक परिवार कवर करते हुए रोगमुक्त मध्यप्रदेश का लक्ष्य पूरा करना है।

शिवराज ने कहा कि समय पर रोग की पहचान और उपचार से यह घातक नहीं हो पाता और व्यक्ति स्वस्थ हो जाता है। प्रत्येक व्यक्ति किल-कोरोना अभियान के अंतर्गत कोरोना के अलावा मलेरिया, डेंगू, डायरिया, सामान्य सर्दी-खांसी की जांच करवा कर इस जंग में विजयी होने में सहयोग इें।

लॉकडाउन के बाद अनलॉक किए जाने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बात सही है कि अनंतकाल तक लॉकडाउन कायम नहीं रखा जा सकता था। आर्थिक गतिविधियां शुरू करना भी बहुत जरूरी था, लेकिन अनलॉक होने से लोग बाजारों में बहुत भीड़ न लगाएं। यह स्थिति खतरनाक हो सकती है। दिलों में दूरियां न हों, लेकिन शरीर की दूरी रखनी पड़ेगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories