राष्ट्रीय17 ट्रेनें घने कोहरे की वजह से देरी से चल रही हैं,...

17 ट्रेनें घने कोहरे की वजह से देरी से चल रही हैं, दिल्ली में ठण्ड अभी कम नहीं हो रही है, जानें अपने राज्य का मौसम

[object Promise]

नई दिल्ली। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी है। प्रत्येक दिन मौसम में बदलाव हो रहा है। घने कोहरे  के चलते लगातार विजिबिलटी कम दर्ज की जा रही है। इसका प्रभाव ट्रेनों और फ्लाइट पर भी पड़ रहा है। आज भी घने कोहरे की वजह से कम विजिबलिटी देश में दर्ज हुई है।  17 ट्रेनें कोहरे और अन्य कारणों से 28 जनवरी(आज) देरी से चल रही हैं। इस बीच देश के कई राज्यो में मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी भी जारी कर दी है। इसमें झारखंड भी शामिल है। उधर, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में शीतलहर जारी है। ज्यादातर राज्यों में सामान्य तापमान भी कम दर्ज किया जा रहा है।
उत्तराखंड में आरंजे अलर्ट जारी (Uttarakhand Weather Updates)  उत्तराखंड में मौसम शुष्क है, लेकिन मैदानों में कोहरा दुश्वारियां बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग ने आज मैदानी इलाकों में शीत दिवस को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। कहीं-कहीं पाला पड़ने से सड़कें फिसलनभरी हो सकती हैं।
झारखंड मेंबारिश की भविष्यवाणी (Jharkhand Weather Update) झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में 28 जनवरी व 29 को मौसम विभाग ने बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक,राज्य के मध्य तथा उतर पश्चिमी भागों में 28 को आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही बारिश की आशंका है।
अभी यूपीवासियों को ठंड से नहीं मिलेगी राहत (UP Weather News)  यूपीवासियों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। राज्य के कई इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का कहर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य में बारिश की भी आशंका है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories