राष्ट्रीयफर्जी RT-PCR रिपोर्ट 1000 रुपए में देकर करवाते थे हवाई सफर, २ आरोपी गिरफ्तार

फर्जी RT-PCR रिपोर्ट 1000 रुपए में देकर करवाते थे हवाई सफर, २ आरोपी गिरफ्तार

झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ की टीम ने फर्जी RT-PCR रिपोर्ट बनाने वाला गिरोह का पर्दाफाश किया. पैथोलॉजी लैब में काम करने वाले दो लोग इस गिरोह का संचालन कर रहे थे. ये गिरोह फ्लाइट में सफर करने वाले वैसे लोगों को अपना शिकार बनाता था, जिनके पास कोविड की RT-PCR रिपोर्ट नहीं होती थी. अली और शमीम नामक दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक ये लोग फ्लाइट में सफर करने वाले वैसे यात्रियों से मोटी रकम लेकर उन्हें RT-PCR रिपोर्ट मुहैया कराते थे, जिनके पास RT-PCR रिपोर्ट नहीं होती थी. दोनों आरोपी अपर बाजार इलाके के रहने वाले हैं और डोरंडा स्थित पैथोलॉजी लैब में काम करते थे. एयरपोर्ट के अंदर सुरक्षा की कमान संभाल रहे सीआईएसएफ ने इस गोरखधंधे का पर्दाफाश किया. जिसके बाद मामले में मिले इनपुट के आधार पर अली और शमीम को गिरफ्तार किया.

एक हजार लेकर देता था रिपोर्ट

इस गिरोह के टारगेट में खासकर मजदूर तबके के लोग थे. मजदूर काम की तलाश में दूसरे राज्यों की ओर रवाना हो रहे हैं. लेकिन ज्यादातर मजदूर RT-PCR टेस्ट कराने से गुरेज कर रहे हैं. ऐसे में फ्लाइट में सफर करने के लिए उन्हें RT-PCR टेस्ट की जरूरत होती थी. जिस कारण वे दलाल के चंगुल में फंस जा रहे थे. 1000 रुपए देकर RT-PCR टेस्ट की रिपोर्ट इन दलालों से ले रहे थे.

दूसरे की रिपोर्ट को एडिट कर बनाते थे फर्जी रिपोर्ट

मामले में जो जानकारी सामने आई है कि उसके अनुसार अली और शमिम दूसरों की RT-PCR रिपोर्ट में नाम को एडिट कर फर्जी रिपोर्ट तैयार करते थे. और उन्हें रिपोर्ट मुहैया कराते थे. इसमें और लोगों की संलिप्ता है या नहीं, इसको लेकर पुलिस आगे की छानबीन कर रही है.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories