[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : जिले के 22 पुलिस वालों को जबरन सेवानिवृत्त किया जाएगा। शासन ने शुक्रवार देर शाम इस पर अंतिम मुहर लगा दी है।
जानकारी के मुताबिक,हेड कांस्टेबल की रिपोर्ट साल 2019 में भेजी गई थी,शासन की ओर से तीन महीने पहले फिर रिपोर्ट मांगी गई थी। इसके बाद दोबारा सूची भेजी गई।
इसमें उन लोगों को शामिल किया गया था जिनकी उम्र 50 वर्ष से ज्यादा थी,साथ ही उन पर भ्रष्टाचार या दूसरे आरोप थे। एसपी बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि जिले के 22 पुलिस वालों को सेवानिवृत्त करने की रिपोर्ट आ गई है।