राष्ट्रीयलव जिहाद : नारी निकेतन में युवती का गर्भपात कराने की अफवाह,...

लव जिहाद : नारी निकेतन में युवती का गर्भपात कराने की अफवाह, जांच में म‍िली 3 माह की गर्भवती

[object Promise]

मुरादाबाद, मुरादाबाद में लव जिहाद के दर्ज पहले मुकदमे में रविवार को नया मोड़ आ गया। नारी निकेतन में युवती का गर्भपात कराने की अफवाह फैली। इसके बाद उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा. विशेष गुप्ता के आदेश पर पीडि़ता का परीक्षण कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट मेंं युवती तीन माह की गर्भवती निकली।

[object Promise]
बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष के आदेश पर हुआ परीक्षण। एक सप्ताह पूर्व दर्ज किया गया था लव जिहाद का मुकदमा। गर्भपात की अफवाह उड़ने पर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

बिजनौर की रहने वाली युवती की मां की तहरीर पर एक सप्ताह पहले कांठ पुलिस ने लव जिहाद का पहला मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपित व उसके भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। युवती के स्वजन संग न जाने पर उसे नारी निकेतन भेजा गया था। अफवाह उड़ी कि नारी निकेतन में युवती का गर्भपात कराया गया है। इसकी भनक लगते ही उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष हरकत में आ गए। सच का पता लगाने के लिए उन्होंने डीपीओ राजेश गुप्ता को युवती का मेडिकल परीक्षण कराने का आदेश दिया। जिला अस्पताल में युवती का अल्ट्रासाउंड कराया गया। चिकित्सकों से मिली रिपोर्ट के बाद डा. विशेष गुप्ता ने कहा कि युवती का गर्भ पूरी तरह सुरक्षित है। सरकार को बदनाम करने की गहरी साजिश रची गई है। इससे संबंधित जानकारी वह राज्य सरकार को भी देंगे।

सूचना म‍िलते ही हरकत में आ गई थी पुलिस 

ज‍िले में लव ज‍िहाद का पहला मामला सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई थी। हालांक‍ि शुरुआती दौर में इस मामले को लव ज‍िहाद नहीं माना जा रहा था लेकिन बाद में जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ती गई कई चौंकाने वाले सच भी सामने आते गए। पुलिस इस घटना के हर पहलु पर बारीक न‍िगाह रख रखी थी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories