राष्ट्रीयदेश में अब तक साढ़े 64 लाख लोग हुए ठीक, एक्टिव केस...

देश में अब तक साढ़े 64 लाख लोग हुए ठीक, एक्टिव केस में आई कमी

[object Promise]

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में कोरोना वायरस महामारी के रोजाना मामलों में अब कमी आ रही है। देश में फिलहाल साढ़े 64 लाख से अधिक लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी आ रही है। एक्टिव मामले घटकर करीब 8 लाख के पास पहुंच गए हैं। पिछले काफी दिनों से कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

[object Promise]
I देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी आ रही है। एक्टिव मामले घटकर करीब 8 लाख के पास पहुंच गए हैं। पिछले काफी दिनों से कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 63 हजार 371 मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में कोरोना से 895 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के कुल मामलों की बात करें तो देश में अब तक 73 लाख 70 हजार 469 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 64 लाख 53 हजार 780 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो यह आंकड़ा अब घटकर 8 लाख 4 हजार 528 तक पहुंच गया है। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख 12 हजार 161 हो गई है।

कोरोना की रिकवरी दर में वृद्धि

देश में कोरोना की रिकवरी दर में बढ़ोत्तरी हो रही है। बीते 24 घंटों में देश में 70,338 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। कोरोना की रिकवरी दर 87.56% हो गई है। इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मामलों में भी लगातार गिरावट हो रही है। बीते 24 घंटों में 7,862 एक्टिव केस कम हुए हैं। देश की कोरोना एक्टिव केस की दर घटकर 10.92% हो गई है। देश में कोरोना की मृत्यु दर 1.52% है।

देश में 9 करोड़ से अधिक सैंपलों की जांच

देश में कोरोना वायरस के सैंपल की जांच का आंकड़ा 9 करोड़ के पार चला गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कुल 9 करोड़ 22 लाख 54 हजार 927 सैंपल की जांच हो चुकी है। बीते 24 घंटों में कोरोना के सैंपल की जांच का आंकड़ा 10 लाख 28 हजार 622 हुई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories