राष्ट्रीय682 ग्राम निगरानी समितियां व 72 मोहल्ला निगरानी समितियां शहरी तथा ग्रामीण...

682 ग्राम निगरानी समितियां व 72 मोहल्ला निगरानी समितियां शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले लोगों पर रखेंगे कड़ी नजर

[object Promise]

ग्राम व मोहल्ला निगरानी समितियों के माध्यम से बाहर से आने वाले लोगों पर रहेगी कड़ी नजर।

कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत डीएम ने निगरानी समितियों को पुनः सक्रिय करने के दिए निर्देश।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

कोविड-19 के संबंध में स्थानीय स्तर पर की जा रही समस्त कार्यवाही की करेंगे निगरानी

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने जनपद में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत पूर्व में गठित ग्राम व मोहल्ला निगरानी समितियों को पुनः सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि निगरानी समितियों के माध्यम से बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए साथ ही कोविड के संबंध में स्थानीय स्तर पर की जाने वाली समस्त कार्यवाही की रिपोर्ट प्रतिदिन उपलब्ध कराएंगी। बताते चलें कि वर्तमान में जनपद अमेठी में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है जिसकी रोकथाम के लिए जिलाधिकारी ने प्रभावी कदम उठाते हुए पूर्व में गठित 682 ग्राम निगरानी समितियां तथा 72 मोहल्ला निगरानी समितियों को पुनः सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निगरानी समितियों के द्वारा प्रतिदिन ग्राम पंचायतों/वार्डों का भ्रमण कर बाहर से आने वाले लोगों पर निगरानी रखना, लक्षण युक्त व्यक्तियों का चिंहांकन करना, होम आइसोलेशन का पालन न करने वाले व्यक्तियों का चिन्हाकंन करना, गंभीर लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित करना, बाहर से आने वाले लोगों को क्वरेंटाइन कराना, सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम, बैरिकेडिंग की उपलब्धता, मेडिकल टीम का भ्रमण, कंटेनमेंट जोन, सैनिटाइजेशन का कार्य इत्यादि कार्यों की सूचना प्रतिदिन उपलब्ध कराएंगी।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories