[object Promise]
उन्नाव।
मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में शासन द्वारा अचलगंज में चौरी चौरा कांड के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसकी शुरुआत शहीद चन्द्र शेखर आजाद की जन्म भूमि बदरका से की जाएगी। कार्यक्रम भव्य बनाने के लिए, सम्बन्धित अधिकारियों ने बदरका स्थित आजाद स्मारक परिसर में एक बैठक की एवं कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई।
[object Promise]
[object Promise]
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि शताब्दी वर्ष के तहत 04 फरवरी से विभिन्न शहीद स्मारक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, जिनका शुभारम्भ बदरका शहीद चन्द्र शेखर आजाद स्मारक से होगा। उन्होंने बताया कि स्मारक परिसर में लाईट की व्यवस्था होगी, सुबह आठ बजे से प्रभात फेरी से कार्यक्रम प्रारम्भ होंगे। दिन में प्राथमिक विधायलयो के बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम, रंगोली, नृत्य नाटिकाएं, योगा आदि होंगे। सूचना विभाग उन्नाव के द्वारा एलईडी वैन के माध्यम से प्रधान मंत्री व मुख्यमंत्री का सम्बोधन लोगों को सुनाया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न कलाकारों द्वारा राष्ट्रीय गीत, संगीत के कार्यकम होंगे। बदरका के अलावा बेथर पण्डित प्रताप नारायण मिश्र स्मारक स्थल, व बक्सर स्थित शहीद राजा राव राम बक्स सिंह स्मारक पर भी इसी दिन कार्यक्रम आयोजित होंगें।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में प्रमुख रूप से चन्द्र शेखर आजाद स्मारक ट्रस्ट समिति के महामंत्री राजेश शुक्ला, खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय, अजित निगम परियोजना निदेशक जनार्दन सिंह, खण्ड विकास अधिकारी चंद्र शेखर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश पांडेय, एनसीसी जिला कमांडेंट, एडीओ, शैलेन्द्र त्रिपाठी खण्ड शिक्षा अधिकारी मधूलिका बाजपेई, शिक्षिका रचना सिंह, मनोज यादव, उत्तम अवस्थी, संजय यादव, अमित शुक्ल, राजन शुक्ल, विनय राज पाल, प्रताप नारायण द्विवेदी, आदि रहे।


