राष्ट्रीयचौरी चौरा काण्ड के शताब्दी समारोह के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित...

चौरी चौरा काण्ड के शताब्दी समारोह के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया

[object Promise]
उन्नाव।
चौरी चौरा काण्ड के शताब्दी समारोह के अवसर पर शहीद सुशील कुमार स्मारक स्थल कोरारी कलाँ में जूनियर शिक्षक संघ जिला महामंत्री अनुपम मिश्र के संयोजन व संचालन में तथा ग्राम विकास अधिकारी संदीप कुमार मिश्र के आयोजकत्व में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया | सर्वप्रथम प्रभात फेरी निकालकर शिक्षक, शिक्षिका यें, छात्र व ग्रामवासी  गाँव के गांधी चबूतरा पहुँचे, वहां माल्यार्पण किया गया, फिर सभी स्मारक स्थल पहुंचे | कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शहीद की पत्नी  सुनीता रहीं तथा नोडल अधिकारी जेई आर ई एस राखी द्विवेदी, खण्ड शिक्षा अधिकारी बिछिया
[object Promise]सुरेन्द्र कुमार मौर्य, सहायक खण्ड विकास अधिकारी  रवि कुमार शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष  प्रेम शंकर बाजपेई, आर०के०डी० इण्टर कालेज प्रधानाचार्य  इन्द्रजाल सरोज आदि ने उपस्थित होकर अमर शहीदों को याद कर श्रद्धा सुमन भेंटकर माल्यार्पण किया | इण्टर कालेज की छात्राओं व परिषदीय विद्यालय के बच्चों द्वारा कई गीत, नृत्य नाटिका व उ०प्रा०वि० भवानी खेड़ा के बच्चों द्वारा शहीदे आजम चन्द्रशेखर आजाद पर एकांकी प्रस्तुत कर शमाँ बांध दिया गया | शिक्षक व शिक्षिकाओं ने भी देशभक्ति के गीतों की सुन्दर प्रस्तुति कर उपस्थित जन समूह को वन्दे मातरम्, भारत माता की जय के नारे लगाने को विवश कर दिया |
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहीद पत्नी सुनीता देवी को माला, शाल व प्रतीक चिह्न भेंट कर  संदीप कुमार व अन्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया | शहीद के भाईयों को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया |
मुख्य रूप से  धर्मेन्द्र सिंह, राजेश कुमार, शशिराज सिंह, अरूण त्रिपाठी, अनुज कुमार, जगभान  सिंह, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, ज्ञान चन्द्र, कुसुमा देवी, रीना शुक्ला, प्रतिभा शुक्ला, लक्ष्मी शर्मा, अन्नपूर्णा, जयोति शुक्ला, शिखा तिवारी, राधा सिंह, विनीता गुप्ता, इरम आफरीन, सत्य नारायण पटेल, अरविन्द कुमार, मोहित दीक्षित, सत्यदेव, उजमा  बेगम, यज्ञेश निगम, रेखा, अनामिका, कल्पना सिंह आदि शिक्षक शिक्षिका व ग्राम वासी उपस्थित रहे ।चौरी चौरा  शताब्दी समारोह पर प्राथमिक विद्यालय मियागंज प्रथम विकासखंड मियागंज में विद्यालय के स्टाफ के साथ बच्चों द्वारा रैली निकालकर खंड विकास कार्यालय तक ले जाया गया जहां पर राजीव कुमार सिंह बीडीओ द्वारा बच्चों का स्वागत किया गया तत्पश्चा शहीद स्थल पर पुष्प चढ़ाकर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया जिसमें बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, पिरामिड बनाना वह हमें कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम को देखकर बीडीओ साहब ने बच्चों के साथ साथ समस्त स्टाफ की तारीफ की कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान गाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक  से धीरेंद्र यादव, अर्पित वेद वर्मा, सोनू सिंह प्रधानाध्यापिका, विशाल वर्मा, अतीक अहमद, राशि कनौजिया, नीतू बाजपेई, मुन्नी, राजकुमारी आदि उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories