कांग्रेस नेता के मौके से रवाना होने के बाद गेंदा लाल पाल ने बताया कि उन्हें कुछ देर पहले ही पता चला कि (दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी की पोती, प्रियंका गांधी यहां आई हैं। काफिले में भेड़ों के झुंड के घुसने के बारे में गेंदा लाल ने कहा, ‘हमें तो बस इस बात का डर था कि इस भीड़ में कहीं हमारी भेड़ खो ना जाए। लेकिन भगवान की कृपा से हमारी सभी 100 भेड़ें मिल गईं।’
उल्लेखनीय है कि चार फरवरी, 2021 को जिला प्रशासन और पुलिस ने बालू के कथित अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निषाद समाज के लोगों को कथित तौर पर पीटा था और उनकी नावें तोड़ दी थीं। कांग्रेस महासचिव पीड़ितों से आज मिलने यहां आयी थी ।
निषाद भाइयों की लड़ाई कौन लड़ेगा
प्रियंका गांधी, कांग्रेस पार्टी#निषादों_संग_प्रियंका_गांधी pic.twitter.com/qu3LWkx8xH
— Ajay Kumar Lallu (@AjayLalluINC) February 21, 2021
