राष्ट्रीयमेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में लगी भयंकर आग, मरीज की मौत, मरीजों...

मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में लगी भयंकर आग, मरीज की मौत, मरीजों और परिजनों में फैली दहशत !

एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के चलते अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। ऐसा होने के चलते लापरवाही के कारण हादसों की खबरें भी सामने आ रही हैं। अब हाल ही में जो ताजा मामला सामने आया है वह पश्चिम बंगाल के एक जिले का है। जी दरअसल यहाँ अस्पताल में लगी आग के कारण कोरोना वार्ड में भर्ती एक महिला मरीज की मौत हो गई।

मिली जानकारी के तहत अस्पताल प्रबंधन ने हादसे पर अपनी गलती होने से साफ़-साफ मना कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ जान गंवाने वाली महिला मरीज के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बताया जा रहा है अस्पताल के दूसरे मरीज भी इस हादसे के बाद सदमे में हैं। इस हादसे को पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले का बताया जा रहा है।

जी दरअसल यहां बर्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बीते शुक्रवार देर रात आग लग गई। इस दौरान अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में भर्ती 60 वर्षीय संध्या रॉय की आग में झुलसकर मौत हो गई। बताया जा रहा है संध्या पूर्वी वर्धमान की ही रहने वाली थीं। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले के बारे में अस्पताल प्रबंधन का कहना है हादसा बीते शुक्रवार रात वी ऑवर्स (1 से 4 बजे के बीच) में हुआ।

बताया जा रहा है महिला पहले अस्पताल के राधारानी (जनरल) वार्ड में भर्ती थीं, हालाँकि कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। वहीं आग लगने के बाद शुरुआत में मरीजों के परिजन ही आग बुझाने की कोशिश करने लगे, हालाँकि आग ज्यादा फैलने के बाद उनकी हिम्मत जवाब दे गई।

उसके बाद मौके पर एक अग्निशमन कर्मचारी को बुलाया गया और कुछ देर बाद पुलिस भी अस्पताल परिसर में पहुंच गई। इस दौरान काफी मेहनत के बाद किसी तरह 1 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार कर रहा है, हालांकि, इस हादसे की जांच के लिए 5 लोगों की एक कमेटी बनाई गई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories