राष्ट्रीयकोरोना से मौत के बीच आई बेहद दर्दनाक तस्वीर, स्वास्थ्यकर्मि भी ...

कोरोना से मौत के बीच आई बेहद दर्दनाक तस्वीर, स्वास्थ्यकर्मि भी न रोक पाए अपने आंसू

[object Promise]

कोझिकोड । कहते हैं जनाजा जितना छोटा होता है उतना ही भारी होता है… यह तस्वीर कोरोना संक्रमित (COVID-19) उस चार महीने के बच्चे के शव की है जिसकी मौत हो गई। कोरोना (Coronavirus in India) ने अब तक देश में 700 से भी अधिक लोगों को मौत की नींद सुला दिया है लेकिन उनमें से यह मौत सबसे अधिक दिल दुखाने वाली है। बच्चे की मौत के बाद उसे अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने दफनाया। इससे भी ज्यादा दर्दनाक यह था कि परिवार का कोई भी सदस्य न बच्चे की मां और न उसके पिता आखिरी बार अपनी नन्हीं जान को देख पाए। देश में कोरोना से यह सबसे कम उम्र में मौत का मामला बताया जा रहा है। बच्चे की रिपोर्ट एक दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव आई थी और शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।

केरल में जिस 4 महीने के बच्चे की मौत हुई उसका कोझिकोड के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। उसे पिछले तीन महीने से दिल की बीमारी थी और निमोनिया भी था। एक दिन पहले ही उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।बच्चे की मौत के बाद कोझिकोड में ही कन्नामबरम मस्जिद में स्वास्थ्यकर्मियों ने उसको दफना दिया। इस दौरान वे भी अपने आंसू न रोक पाए। केरल में अब तक कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

बच्चा मलप्पुरम का रहने वाला था। उसे कोरोना संक्रमण किससे हुआ, यह जानने के लिए माता-पिता दोनों के ही सैम्पल लिए गए हैं। उनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है लेकिन इलाज के लिए उसे बार-बार अस्पताल लाना पड़ता था।

बच्चे को ओपन हार्ट सर्जरी के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया था, लेकिन तबीयत बिगड़ती देख उसका कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसमें कोरोना होने की पुष्टि हुई थी। तस्वीर में दिख रहीं महिलाएं बच्चे की रिश्तेदार हैं जो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के बाहर सैंपल के लिए स्वैब कलेक्शन का इंतजार कर रही हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories