राष्ट्रीयAadhaar Card : आपका नाम है गलत? ऐसे करा सकते हैं सही,...

Aadhaar Card : आपका नाम है गलत? ऐसे करा सकते हैं सही, जानें पूरा प्रोसेस

[object Promise]

नई दिल्ली, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) देश के हर भारतीय को 12 अंक की पहचान संख्या Aadhaar जारी करता है। आधार कार्ड का इस्तेमाल बैंक, टेलीकॉम कंपनियों, जन वितरण प्रणाली और आयकर विभाग सहित अन्य प्राधिकरणों द्वारा पहचान की पुष्टि के लिए किया जाता है। ऐसे में आधार कार्ड का पूरी तरह अपडेट होना बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह पहचान और पते के प्रुफ के तौर पर काम करता है। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि आधार कार्ड के लिए अप्लाई करते समय किसी वजह से सिस्टम में गलत नाम फीड हो जाता है, तो आपकी कई तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। वहीं, कई बार शादी के बाद अगर आप नाम में बदलाव करते हैं तो आपको आधार कार्ड में दर्ज नाम में भी परिवर्तन कराना होता है।

 

[object Promise]
आप बेहद आसानी से आधार कार्ड में दर्ज अपने नाम में सुधार करवा सकते हैं। आप UIDAI की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन माध्यम से आधार कार्ड में दर्ज नाम में संशोधन करा सकते हैं।

हालांकि, इससे आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बेहद आसानी से आधार कार्ड में दर्ज अपने नाम में सुधार करवा सकते हैं। आप UIDAI की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन माध्यम से आधार कार्ड में दर्ज नाम में संशोधन करा सकते हैं। इसके अलावा निकटतम आधार सेवा केंद्र जाकर भी आधार कार्ड में दर्ज नाम में किसी तरह का बदलाव करा सकते हैं।

इसके लिए आपको इन दस्तावेजों में से किसी एक की जरूरत पड़ेगी- पासपोर्ट, पैन कार्ड, राशन कार्ड, पीडीएस फोटो कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, नरेगा जॉब कार्ड, गवर्नमेंट फोटो आईडी कार्ड्स, शस्त्र लाइसेंस, फोटो बैंक एटीएम कार्ड, पेंशनर फोटो कार्ड, किसान फोटो पासबुक, फोटो लगा शादी का प्रमाणपत्र, गजट नोटिफिकेशन।

नाम में ऐसे करवा सकते हैं ऑनलाइन सुधार

  • सबसे पहले https://uidai.gov.in/ पर जाइए।
  • यहां होम पेज पर आपको My Aadhaar का सेक्शन दिखेगा।
  • ‘My Aadhaar’ सेक्शन के अंतर्गत ‘Update Your Aadhaar’ का ऑप्शन दिखेगा।
  • ‘Update Your Aadhaar’ के अंतर्गत ‘Update Demographics Data Online’ पर क्लिक कीजिए।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता और भाषा को ऑनलाइन बदलने का विकल्प मिलेगा।
  • नए पेज पर ‘Proceed to Update Aadhaar’ पर क्लिक कीजिए।
  • अब आपके सामने नया पेज खुलेगा।
  • इस नए पेज पर आधार कार्ड नंबर, एनरॉलमेंट नंबर या वर्चुअल आईडी में से कोई संख्या डालें और उसके बाद कैप्चा कोड प्रविष्ट करें।
  • इसके बाद खुलने वाले पेज पर जरूरी विवरण भरकर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर आप आधार कार्ड में नाम में बदलाव का आवेदन दे पाएंगे।

आधार सेवा केंद्र के जरिए

  • इसके लिए आपको निकटतम आधार पंजीयन केंद्र जाना होगा।
  • इस केंद्र पर आपको आधार सुधार फॉर्म भरना होगा।
  • इस फॉर्म में सही जानकारी को भरिए।
  • सही नाम और सही स्पेलिंग वाले डॉक्यूमेंट को साथ में दीजिए।
  • इस संशोधन के लिए आपको एक मामूली राशि देनी होगी।
  • इन प्रक्रियाओं के अनुपालन के बाद आपके नाम में सुधार हो जाएगा।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories