राष्ट्रीय‘आप’ नेता पानी का टैंकर लेकर पहुंचे थे सिंघू बार्डर, पुलिस ने...

‘आप’ नेता पानी का टैंकर लेकर पहुंचे थे सिंघू बार्डर, पुलिस ने बैरंग लौटाया

[object Promise]

आज आम आदमी पार्टी के नेता किसानों के लिए पानी का टैंकर लेकर पहुंचे थे। नेता सत्येंद्र जैन और राघव चड्ढा को सिंघू बॉर्डर पर पुलिस ने रोका। इस दौरान नेताओं की पुलिस से बहस हो गई। नेता किसानों के लिए पानी का टैंकर लेकर पहुंचे थे। इस दौरान राघव चड्ढा ने कहा, दुश्मन नहीं है देश का किसान है पाकिस्तान से नहीं आए हैं।

जो आपकी हमारी थाली में अन्न डालने का काम करता है उसको पानी पिलाने आए हैं। राघव चड्ढा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश का किसान आंतकवादी नहीं है, वो अन्नदाता है। पानी तो पिलाएंगे ही। जो आपको अन्न खिलाता है उसको पानी पिला रहे हैं।

आज भाजपा सरकार उस अन्नदाता तक पानी, लंगर और शौचालय की सुविधा पहुँचाने नहीं दे रही है। वहीं, आज दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने राकेश टिकैत से मुलाकात भी की।  जिसके बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों की मदद करने के लिए केजरीवाल सरकार को शुक्रिया कहा। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया, राकेश जी, हम पूरी तरह से किसानों के साथ हैं।

आपकी माँगे वाजिब हैं। किसानों के आंदोलन को बदनाम करना, किसानों को देशद्रोही कहना और इतने दिनों से शांति से आंदोलन कर रहे किसान नेताओं पर झूठे केस करना सरासर ग़लत है। बता दें कि कल रात भर गाजीपुर बॉर्डर के पास किसानों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति देखने को मिली। पहले तो पुलिस किसानों को धरना स्थल से खदेड़ने की सोच रही थी।

हालांकि बाद में किसान नेता राकेश टिकैत के रोने का वीडियो देख बड़ी संख्या में गाजीपुर बॉर्डर पर जा पहुंचे। कल किसान नेता राकेश टिकैत ने मीडिया के सामने कहा था कि वे इस आंदोलन के लिए गोलियों का सामना करने को तैयार हैं। सरकार ने कानून वापिस नहीं किए तो वे आत्महत्या कर लेंगे। किसानों ने मामले में महापंचायत भी बुलाई है।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories