राष्ट्रीयAAP, शिवसेना ने मांग की चेतन चौहान की मौत की जांच की

AAP, शिवसेना ने मांग की चेतन चौहान की मौत की जांच की

AAP, शिवसेना ने मांग की चेतन चौहान की मौत की जांच की

लखनऊ । आप और शिवसेना ने उत्तर प्रदेश के दिवंगत मंत्री चेतन चौहान की मौत की परिस्थितियों की जांच कराए जाने की मांग की है। चौहान की 16 अगस्त को कोविड-19 से मौत हो गई थी। आप सांसद संजय सिंह ने लखनऊ के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मांग की है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना और एसजीपीजीआई के निदेशक डॉ.आर.के. धीमान के खिलाफ इलाज में लापरवाही बरतने के लिए एफआईआर दर्ज की जाए।

बता दें कि गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित किए जाने से पहले चौहान का इलाज संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) लखनऊ में चल रहा था।

दूसरी ओर शिवसेना की राज्य इकाई ने चेतन चौहान की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। साथ ही उन्हें लखनऊ से गुरुग्राम स्थानांतरित करने की परिस्थितियों पर भी सवाल उठाया है।

शिवसेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर उन्हें इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। अपने बयान में शिवसेना ने कहा, “वो क्या परिस्थितियां थीं कि दिवंगत मंत्री चेतन चौहान को लखनऊ के एसजीपीजीआई से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करना पड़ा? क्या सरकार को एसजीपीजीआई जैसे प्रतिष्ठित संस्थान पर भरोसा नहीं है?”

बयान में आगे कहा गया, “मंत्री एसजीपीजीआई के डॉक्टरों और कर्मचारियों के रवैये से आहत थे। अब तक दोषी डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सरकार सोती रही और दो मंत्रियों ने कोविड -19 के कारण दम तोड़ दिया।”

बता दें कि इससे पहले शनिवार को विधान परिषद में समाजवादी पार्टी के एमएलसी सुनील सिंह साजन ने आरोप लगाया था कि चौहान की मौत कोविड -19 की वजह से नहीं, बल्कि एसजीपीजीआई में उनके इलाज में हुई लापरवाही के कारण हुई है। चौहान के साथ उसी वार्ड में भर्ती रहे साजन ने कहा कि चिकित्सा कर्मचारियों ने चौहान के साथ दुर्व्यवहार किया था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories