राष्ट्रीयसामूहिक उपवास करेगी ‘आप’ 14 दिसंबर को किसान आंदोलन के समर्थन में...

सामूहिक उपवास करेगी ‘आप’ 14 दिसंबर को किसान आंदोलन के समर्थन में : गोपाल राय

[object Promise]

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। ऐसे में अब आम आदमी पार्टी के नेता एवं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि किसान आंदोलन के समर्थन में 14 दिसंबर को पूरे देश में ‘आप’ कार्यकर्त सामूहिक उपवास रखेंगे। आप विधायक, पार्षद और पदाधिकारी सोमवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पार्टी मुख्यालय पर किसान आंदोलन के समर्थन में सामूहिक उपवास रखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा की केंद्र सरकार ने माना है कि तीनों कृषि कानूनों में कमियां हैं। जब सरकार ने खुद माना है कि कानून में संशोधन की जरूरत है तो फिर इसे वापस लेने में क्यों हिचकिचा रहे हैं?

आम आदमी पार्टी की अपील है कि प्रधानमंत्री सीधे हस्तक्षेप करें और किसान नेताओं को बुलाकर उनसे मिलें। भाजपा की दिल्ली पुलिस कहती है कि महामारी के हालात में धारा 144 लागू होने के कारण किसान, आम आदमी पार्टी के नेता प्रदर्शन नहीं कर सकते, तो फिर भाजपा के नेता मुख्यमंत्री आवास पर किस एक्ट के तहत धरने पर हैं?

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पुलिस का दुरुपयोग कर अपने हिसाब से दिल्ली व देश को चलाना चाहते हैं, फिर भी किसानों का कानून के खिलाफ ‘आप’ का आंदोलन आगे बढ़ेगा। वहीं आप किसानों की मांगों के समर्थन में पूरी तरह से हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। आंदोलन के साथ-साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं-विधायकों द्वारा सेवादारी का जो कार्यक्रम सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर सहित अलग-अलग बॉर्डर पर चलाया जा रहा है, वो जारी रहेगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories