राष्ट्रीयABVP ने कहा- जरूरत नहीं , JNU का नाम बदलने पर रोचक...

ABVP ने कहा- जरूरत नहीं , JNU का नाम बदलने पर रोचक जंग : भाजपा नेता की मांग ‘नाम बदलो’

[object Promise]

नई दिल्ली देश-दुनिया के नामी शिक्षण संस्थानों में शुमार जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय का नाम बदलने को लेकर एक बार फिर जंग छिड़ गई है। इस बार यह जंग थोड़ी अधिक रोचक हो गई है, क्योंकि केरल के भाजपा नेता और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सुर अलग-अलग हैं। वहीं, कांग्रेस इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है।

[object Promise]
जेएनयू का नाम बदलने को लेकर इस बार यह जंग थोड़ी अधिक रोचक हो गई है क्योंकि केरल के भाजपा नेता और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सुर अलग-अलग हैं। वहीं कांग्रेस इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है।

ऐसे शुरू हुआ विवाद

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय  महासचिव सीटी रवि ने मांग की है कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय का  नाम बदल कर स्वामी विवेकानंद किया जाना चाहिए। यह मांग पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जेएनयू में स्वामी विवेकांनद की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद आई है। वहीं, कांग्रेस ने इस मांग के विरोध में मोर्चा खोल दिया है।

ट्वीट कर भाजपा नेता ने उठाई मांग

पिछले दिनों गोवा, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के प्रभारी बनाए गए भारतीय जनता पार्टी के महासचिव सीटी रवि ने मांग की है कि  जेएनयू का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद के नाम पर रखा जाए। इस मांग मद्देनजर सीटी रवि ने ट्वीट किया है- ‘स्वामी विवेकानंद भारत की विचारधार के लिए खड़े हुए थे और उनके दर्शन और मूल्य भारत की ताकत को दर्शाते हैं। यह सही है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय कर दिया जाए। भारत के देशभक्त संत का जीवन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।

भाजपा नेता की मांग से सहमत नहीं ABVP

भारतीय जनता पार्टी के महासचिव सीटी रवि की जेएनएन का नाम बदलकर विवेकानंद के नाम पर रखने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी संगठन सहमत नहीं है। जेएनयू एबीवीपी ईकाई के अध्यक्ष शिवम चौरसिया ने विवाद के बाबत कहा कि हम नाम बदलने के पक्ष में नहीं है। हमें लगता है नाम सही है। यही नाम रहना चाहिए।

बता दें कि जेएनयू और वाम और दक्षिण पंथों संगठनों के बीच सालों से राजनीतिक लड़ाई चलती आ रही है। एक बार नहीं कई बार जेएनयू का नाम बदलने की बात उठ चुकी है। भाजपा नेता सुब्रह्ममण्यम स्वामी तो जेएनयू का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर करने की वकालत कर चुकी है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories