राष्ट्रीयपहले कटऑफ के आधार पर डीयू में दाखिले समाप्त, 22,186 आवेदन स्वीकृत

पहले कटऑफ के आधार पर डीयू में दाखिले समाप्त, 22,186 आवेदन स्वीकृत

[object Promise]

नई दिल्ली । इसी सप्ताह सोमवार को जारी हुए डीयू के पहले कटऑफ के आधार पर दाखिला प्रक्रिया बुधवार शाम 5 बजे समाप्त हो गई। विश्विद्यालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार पहले कटऑफ में कुल 59,730 आवेदन आये थे जिसमें 22,186 छात्रों के आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। इसमें से 11,248 छात्रों ने अब तक फीस भर कर प्रवेश सुरक्षित कर लिया है। पहले कटऑफ में आए कुल आवेदनों में से केवल 37.14 प्रतिशत छात्रों के ही आवेदन स्वीकृत हुए हैं। डीयू की दूसरी कटऑफ 19 अक्टूबर को आएगी। जिन छात्रों का प्रवेश पहले कटऑफ में नहीं हो सका वे अब बेसब्री से दूसरे कटऑफ के इंतज़ार में हैं।

कुछ बड़े कॉलेजों में पहले कटऑफ पर दाखिले को लेकर छात्रों की रुचि अधिक रही। राजधानी कॉलेज में पहले कटऑफ में 380 दाखिले हुए। हंसराज कॉलेज में कला और वाणिज्य संबंधित कोर्स में 293 और विज्ञान संबंधित कोर्स में 277 दाखिले हुए। ‘श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स’ में बीए इकोनॉमिक्स विशेष में 125 जबकि बीकॉम विशेष में 121 देखिले हुए। इनकी कटऑफ क्रमश 99.50% और 99% थी।
इस वर्ष डीयू की 70,000 सीटों के लिए 3.54 लाख आवेदन आये हैं।

यह पहला मौका है कि डीयू में पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन है। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। छात्रों को हालांकि इसमें कुछ तकनीकी दिक्कतों का सामना जरूर करना पड़ा लेकिन प्रशासन ने हर समस्या को दूर करने का दावा किया। छात्रों के लिए डीयू की वेबसाइट पर दो पोर्टल बनाए गए हैं। एक में छात्र किसी भी तरह की पूछताछ के लिए फार्म भर सकते हैं, दूसरे में छात्र दाखिला संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर फार्म भर सकते हैं। अभिभावकों और छात्रों को कॉलेज न जाने के निर्देश दिए गए हैं। छात्रों की सुविधा के लिए दाखिला हेल्पलाइन नंबर भी डीयू ने जारी किया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories