सागर । कोरोना वायरस से लड़ने में मास्क और सैनिटाइजर अहम हथियार हैं। ऐसे में जब दुनिया मास्क की कमी से जूझ रही है, तो देश में कई लोग हैं जो घर में मास्क तैयार करके लोगों में बांट रहे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश से है, जहां एक महिला पुलिसकर्मी लॉकडाउन में ड्यूटी करने के बाद घर जाकर मास्क बनाती है। सोशल मीडिया पर इस महिला पुलिसकर्मी की खूब तारीफ हो रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उनकी तारीफ की और अपने लिखा, सदा खुश रहो और जगत का कल्याण करती रहो!
#मध्यप्रदेश #सागर के खुरई थाने की महिला आरक्षक सृष्टि श्रोतिया लॉक डाऊन में पुलिस की ड्यूटी निभाने के बाद घर जाकर मास्क बनाती है। ये मास्क थाने के स्टाफ से लेकर आम जनता तक को बांट रही है।
सृष्टि के जज़्बे को कोटि कोटि प्रणाम… @SPSagarmp @DGP_MP @ChouhanShivraj @PMOIndia pic.twitter.com/0pHm3o8eKQ— Sandeep Singh संदीप सिंह ‘सहर’ (@SINGH_SANDEEP_) April 4, 2020



