[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अपने पालतू कुत्ते को मारकर युवक कच्चा चबा गया, कंकाल को खिड़की पर लटका दिया, मोहल्ले वालों में दहशत !
राष्ट्रीय

अपने पालतू कुत्ते को मारकर युवक कच्चा चबा गया, कंकाल को खिड़की पर लटका दिया, मोहल्ले वालों में दहशत !

admin
Last updated: April 17, 2026 12:33 pm
admin
Share
SHARE

भिंड : एमपी (madhya pradesh news) के भिंड (bhind youth killed dog) में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही पालतू कुत्ते को काट (bhind youth ate pet dog) कर खा लिया। इतना ही नहीं युवक ने कुत्ते के बचे हुए कंकाल और खाल को अपने कमरे की खिड़की पर लटका दिया। मोहल्ले का कोई भी शख्स उसकी खिड़की के सामने से गुजरता तो युवक उस शख्स को दिखाते हुए कुत्ते की खाल और कंकाल को चाटने लगता। परेशान मोहल्ले वालों ने इस बात की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए ग्वालियर मेंटल हॉस्पिटल भिजवाया है। दरअसल, भिंड के दबोह इलाके के फिरोज नगर में रहने वाले रवि शिल्पकार नाम के एक शख्स ने अपने ही पालतू कुत्ते को काट कर खा लिया। रवि शिल्पकार ने कुत्ते को काट कर उसकी आंतें तक बाहर निकाल ली और उन्हें खा गया। रवि ने यह सब अपने मोहल्ले वालों के सामने ही किया। मोहल्ले वालों ने इसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद रवि ने कुत्ते के कंकाल और खाल को अपने कमरे की खिड़की पर टांग लिया।

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कोई भी खिड़की के सामने से गुजरता तो रवि उसे दिखाने के लिए कुत्ते की कंकाल और खाल को चाटने लगता। यह नजारा देखकर मोहल्ले वालों में दहशत फैल गई। मोहल्ले वालों ने हिम्मत करके पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर दबोह थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने रवि को पकड़ लिया।

दबोह थाना प्रभारी का कहना है कि रवि मानसिक रूप से बीमार है और उसे उपचार के लिए भेजा जा रहा है। युवक की करतूत से मोहल्ले में दहशत फैल गई थी। लोग घरों से निकलने में कतरा रहे थे।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article भारत रत्न लता,स्वर कोकिला लता दीदी चली गईं, उनकी याद में 2 दिन का राष्ट्रीय शोक आधा झुका रहेगा तिरंगा
Next Article राहुल गाँधी ने सिद्धू को दिया झटका, चन्नी को घोषित किया पंजाब में कॉन्ग्रेस का CM चेहरा

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?