राष्ट्रीयकुशीनगर में एक वर्ष पहले हुए विवाद के मामले में समझौते के...

कुशीनगर में एक वर्ष पहले हुए विवाद के मामले में समझौते के बाद कोचिंग पढ़ने गए छात्र को पीछे से हमला कर सर फोड़ा,गोली मारने की धमकी का आरोप

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के बसहिया बनवीरपुर टोला पिपरा निवासी एक 22 वर्षीय छात्र के साथ गांव के ही युवक द्वारा मारपीट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित छात्र ने कोतवाली पडरौना की पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
उक्त कोतवाली पडरौना पुलिस को दिए गए तहरीर में पीड़ित छात्र आजाद पुत्र हजरत ने जिक्र किया है कि गांव के ही गुड्डू का लड़का फैज से पूर्व में किसी बात को लेकर हुए झगड़े के मामले में एक वर्ष पहले पुलिस के सामने सुलह समझौता हो गया था। पीड़ित छात्र आजाद का आरोप है.कि  शनिवार को अपने घर से पड़रौना कोचिंग पढ़ने गया हुआ था ।
पडरौना रेलवे स्टेशन पर चाय पी रहा था कि.गांव के ही फैज पुत्र गुड्डू ने पीछे से राठ से सर में वार कर दिया.जिससे सर में काफी गंभीर चोटें आई हैं.पीड़ित छात्रा आजाद ने कहा कि फैज सर में वार कर घायल करने के बाद गोली मारने की भी धमकी दी है। इस सिलसिले में पीड़ित छात्रा आजाद ने कोतवाली पडरौना सिधुवा चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories