राष्ट्रीयआगरा : युवक की सिर कुचलकर हत्या, अंसल एपीआइ के गेट पर...

आगरा : युवक की सिर कुचलकर हत्या, अंसल एपीआइ के गेट पर फेंकी लाश

[object Promise]

आगरा, शहर में ताबड़तोड़ लूट और हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सदर में प्रापर्टी डीलर एवं दस्तावेज लेखक को गोलियों से भूनने की घटना के 24 घंटे के अंदर एक और हत्या हो गई। जगदीशपुरा के बिचपुरी चाैकी क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। रविवार की सुबह अंसल एपीआइ के प्रवेश द्वार पर खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मरने वाले की उम्र करीब 40 वर्ष है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक के हाथ पर बने टैटू में फूल पर आरपी लिखा हुआ है। घटनास्थल पर पुलिस को बीयर की एक केन और देशी शराब का खाली क्वार्टर मिला है।

[object Promise]
जगदीशपुरा के बिचपुरी चौकी क्षेत्र की घटना। लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति की नहीं हो सकी शिनाख्त। दाहिने हाथ पर टैटू में बने फूल पर लिखा है आरपी। घटनास्थल पर मिली बीयर की केन और शराब की बोतल।

बिचपुरी अंसल एपीआइ के आसपास रहने लोगों ने रविवार की सुबह युवक की लाश देखी। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। युवक के सिर और चेहरे पर पत्थर या किसी भारी वस्तु से प्रहार करने के निशान हैं। घटनास्थल के पास ही खून के छींटे पड़े हुए थे। इससे आशंका है कि मृतक का हत्यारों के साथ संघर्ष हुआ होगा। बीयर की केन और देशी शराब का पव्वा और तीन प्लास्टिक के गिलास वहां पड़े थे। इससे आशंका है कि विवाद शराब पार्टी के दौरान हुआ होगा। इसके बाद युवक के सिर पर पत्थर से प्रहार करके उसकी हत्या कर दी गई।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

Related Articles

Popular Categories