राष्ट्रीयकुशीनगर में एखलाक खान सपा में शामिल

कुशीनगर में एखलाक खान सपा में शामिल

[object Promise]
कुशीनगर : काग्रेंस पार्टी के युवा नेता मु.एखलाक खान को हाटा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कल देर शाम पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में झंडा , टोपी देकर सपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई । जिसका कार्यकर्ताओं ने ताली बजाकर स्वागत करते हुए हौसलाफजाई की ।
इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि सपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसके कार्यकर्ता की मान सम्मान के लिए सदैव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खड़े रहते हैं । जेल जाने , लाठी – गोली से डरनेवाला सपाई नहीं हो सकता है । क्योंकि संघर्ष और आंदोलन में विश्वास रखते हुई पार्टी के झंडे को बुलंद करने वाला व्यक्ति ही मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के समाजवादी पार्टी का सच्चा सिपाही है । पार्टी में शामिल हुए एखलाक खान ने पूर्व राज्यमंत्री श्री सिंह के साथ ही सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि जिस भरोसे के साथ उन्हें पार्टी में शामिल किया गया है वे उस भरोसे पर शतप्रतिशत खरा उतरते हुए पार्टी के झंडे को बुलंद करेंगे ।
इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष डा. मनोज यादव,सपा के निवर्तमान कोषाध्यक्ष विजय पाण्डेय , पूर्व जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष युवजन सभा रणविजय सिंह उर्फ मोहन बाबू, युवजन सभा के पूर्व अध्यक्ष परवेज आलम, ,विस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, मंटू तिवारी,बालकृष्ण मिश्रा, कैसर जमाल टीटू,ऋषभ शुक्ला,अखलाख खान,परवेज आलम,शैलेश यादव,सचिन्द्र यादव,प्रेम प्रकाश दुबे,राजनेति कश्यप,राजू शर्मा,टिंकू त्रिपाठी,नवीन पांडेय,दिग्विजय सिंह लक्ष्मण  आदि लोग मौजूद रहे ।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories