[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 1 मार्च से अब तक दिल्ली में विदेश से लौटे 35 हजार, सभी रखे जाएंगे 14 दिन क्वॉरेंटाइन में
राष्ट्रीय

1 मार्च से अब तक दिल्ली में विदेश से लौटे 35 हजार, सभी रखे जाएंगे 14 दिन क्वॉरेंटाइन में

admin
Last updated: April 17, 2026 3:01 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या रविवार को 30 हो गई। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने एक आदेश जारी कर कहा कि जो लोग निर्धारित नियमों का उल्लंघन करेंगे उन्हें दंडित किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने पूरे महानगर में 23 मार्च से लेकर 31 मार्च की मध्य रात्रि तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। दूसरी ओर, दिल्ली सरकार ने ऐसे 35 हजार लोगों की पहचान की है, जो 1 मार्च 2020 के बाद विदेश से लौटे हैं और दिल्ली में हैं।

दिल्ली सरकार की ओर से अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सुनिश्चित करें कि इन सभी लोगों को 14 दिन का होम क्वारेंटाइन लेना जरूरी है। यदि कोई शख्स कोरोना से संक्रमित हुआ है तो उसे अस्पताल के आइसोलेशन में रहना होगा। साथ ही दिल्ली सरकार ने साफ किया है कि अगर कोई शख्स नियमों को तोड़ेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन 35 हजार लोगों के सपर्क में आए लोगों पर भी नजर रखी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के 30 मामलों में छह महानगर के बाहर के हैं, दो कोलकाता और एक-एक मामला जम्मू, पंजाब, राजस्थान और आंध्रप्रदेश का है। विभाग ने बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में इस तरह से कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। महानगर में शनिवार की रात तक घातक बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या 27 थी।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ऐलान किया था कि दिल्ली के सभी 7 जिलों में 31 मार्च तक लॉकडाउन रहेंगे। बता दें कि यहां संक्रमण की वजह से 1 की मौत हुई है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article अमेरिकी पॉप सिंगर Selena Gomez की Sexy Song वीडियो ने मचायी सोशल मीडिया पर सनसनी !
Next Article Coronaviras Effect : CM योगी आदित्य नाथ ने लोगों से फिर की अपील, अपने घरों में ही रहें लोग

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?