राष्ट्रीयसमस्त प्रिन्टिंग प्रेस, साइबर कैफे, फोटोकापियर दुकानें व कामन सर्विस सेन्टर के...

समस्त प्रिन्टिंग प्रेस, साइबर कैफे, फोटोकापियर दुकानें व कामन सर्विस सेन्टर के प्रतिष्ठान मतदान के दिन रहेगें बन्द

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। अपर जिला मजिस्ट्रेट एसपी सिंह ने बताया है कि जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के अन्तर्गत दिनांक 26 अप्रैल 2021 को मतदान सम्पन्न होना है। विभिन्न माध्यमों/स्रोतों से प्राप्त सूचनानुसार कुछ लोगों द्वारा फर्जी पहचान पत्र बनवाकर बाहर रह रहे अथवा मृतक मतदाताओं के स्थान पर फर्जी ढंग से मतदान करने का प्रयास किया जा सकता है जिससे शांति व्यवस्था एवं मतदान की शुचिता प्रभावित हो सकती है। अपर जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद अमेठी में मतदान की शुचिता सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से आदेशित किया है कि दिनांक 25 एवं 26 अप्रैल 2021 को जनपद अमेठी के सीमा क्षेत्र में स्थित समस्त प्रिन्टिंग प्रेस, साइबर कैफे, फोटोकापियर दुकानें व कामन सर्विस सेन्टर सहित प्रिन्टिंग/फोटोकापी की सुविधा प्रदान करने वाले समसत प्रतिष्ठान बन्द रखे जायेगें। इस आदेश का उल्लंघन पाये जाने पर सम्बन्धित व्यक्ति के विरूद्ध धारा 188 भा0द0वि0 के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories