राष्ट्रीयचीन को अमेरिका ने ‘दुष्ट’ करार दिया, भारत के साथ झड़प में...

चीन को अमेरिका ने ‘दुष्ट’ करार दिया, भारत के साथ झड़प में ठहराया दोषी

[object Promise]

वाशिंगटन/नई दिल्ली। अमेरिका ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) को ‘दुष्ट’ करार दिया है। अमेरिका ने सीसीपी को लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास हिंसक झड़प के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया, जहां सोमवार की रात चीनी सैनिकों से झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। भारत व चीन के बीच एलएसी पर तनाव बरकार है, इस बीच अमेरिका की यह टिप्पणी चीन के लिए करारा झटका है।

चीन की निंदा करते हुए, अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने शुक्रवार को कहा कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने भारत में यानी दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोकतंत्र में सीमा पर तनाव बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि सीसीपी का सिर्फ अपने पड़ोस में ही दुष्ट रवैया नहीं है, अगर ऐसा होता तो अमेरिका इसके बारे में अलग तरह से सोचता। उन्होंने कहा कि वह हम सभी को प्रभावित करता है।

पोम्पियो शुक्रवार को कोपेनहेगन डेमोक्रेसी शिखर सम्मेलन में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सीसीपी क्या कह रही है, यह सुनना ही पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा, “हम उनके कार्यों को देख सकते हैं।”

अमेरिकी विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि सीसीपी दक्षिण चीन सागर का सैन्यीकरण कर रही है और उसकी ओर से अवैध रूप से वहां अधिक क्षेत्र का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा भी पोम्पियो ने चीनी पार्टी के दुष्ट व्यवहार के कई उदाहरणों का उल्लेख किया।

उन्होंने भारत के साथ चल रहे तनाव के अलावा चीन को हांगकांग, तिब्बत, झिंजियांग, फिलीपींस, मलेशिया, इंडोनेशिया और वियतनाम जैसे जैसे मुद्दों पर भी घेरा। इसके साथ ही कोरोनावायरस के विश्वभर में फैलने पर भी चीन को जमकर कोसा।

पोम्पियो ने कहा कि सीसीपी ने कोरोनावायरस के बारे में झूठ बोला और फिर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) पर इसे संतुलित (कवरअप) करने का दबाव डालते हुए वायरस को शेष दुनिया में फैलने दिया। उन्होंने इस मामल में चीन द्वारा पारदर्शिता न बरतने को लेकर उसकी आलोचना की।

उन्होंने कहा कि चीन हॉन्गकॉन्ग के मामले में जो कर रहा है वह सिर्फ एक उदाहरण है। वह कई अंतर्राष्ट्रीय संधियों का उल्लंघन कर चुका है। पोम्पियो ने कहा कि सीसीपी ने संयुक्त राष्ट्र में दर्ज संधि को तोड़ते हुए हॉन्गकॉन्ग की आजादी को खत्म करने का फैसला किया है।

पोम्पियो ने कहा कि चीन मानवाधिकारों का हनन करते हुए चीन के मुस्लिमों पर अत्याचार कर रहा है।

उन्होंने सीसीपी पर लोकतांत्रिक सरकारों को कमजोर करने के साथ ही दुर्भावनापूर्ण तरीके से साइबर अभियानों को चलाने का भी आरोप लगाया। पोम्पियो ने कहा कि वह अमेरिका और यूरोप के बीच साइबर अभियान के जरिए गलत प्रचार कर रही है, ताकि यहां की सरकारों को कमजोर किया जा सके। वह विकासशील देशों को अपने कर्ज और निर्भरता के बोझ तले दबाना चाहती है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि सीसीपी नाटो जैसे संस्थानों के जरिए दुनिया में बरकरार आजादी और उससे आई तरक्की को खत्म करना चाहती है। वह सिर्फ चीन को फायदा पहुंचाने वाले नियमों को अपनाना चाहती है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories