राष्ट्रीयलद्दाख में भारत-चीन सीमा पर तनाव के बीच चीन के सुर बदले,...

लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर तनाव के बीच चीन के सुर बदले, चीनी राजदूत ने कहा-भारत-चीन एक-दूसरे के लिए खतरा नहीं

[object Promise]

नरम पड़ रहे चीन के सुर, चीनी राजदूत ने कहा, भारत-चीन एक-दूसरे के लिए खतरा नहीं
FacebooktwitterwpEmailaffiliates
Publish Date:Wed, 27 May 2020 05:48 PM (IST)
नरम पड़ रहे चीन के सुर, चीनी राजदूत ने कहा,

नई दिल्ली। चीनी विदेश मंत्री ने सीमा पर भारत के साथ स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई तो अब भारत में चीन के राजदूत ने मतभेदों को बातचीत के जरिए मिटाने पर जोर दिया। लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर तनाव के बीच चीन के सुर अब नरम होते दिखाई पड़ रहे हैं। पहले चीनी विदेश मंत्री ने सीमा पर भारत के साथ स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई तो अब भारत में चीन के राजदूत ने मतभेदों को बातचीत के जरिए मिटाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चाइनीज ड्रैगन और भारतीय हाथी एक साथ नृत्य कर सकते हैं। बता दें कि 5 मई से ही पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनावपूर्ण माहौल बनाकर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश में चीन नाकाम साबित हो रहा है।

भारत में चीन के राजदूत सन विडोंग (Sun Weidong) ने कन्फेडरेशन ऑफ यंग लीडर्स मीट को संबोधित करते हुए भारत और चीन के रिश्तों को प्रगाढ़ करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि हमें कभी भी अपने मतभेदों को अपने रिश्तों पर हावी नहीं होने देना चाहिए। हमें इन मतभेदों का समाधान बातचीत के जरिए करना चाहिए। विडोंग ने आगे कहा कि चीन और भारत कोविड-19 के खिलाफ साझी लड़ाई लड़ रहे हैं और हम पर अपने रिश्तों को और प्रगाढ़ करने की जिम्मेदारी है।

चीनी राजदूत ने सम्मेलन में मौजूद युवाओं को भारत और चीन के रिश्तों को समझने का आह्वान करते हुए कहा कि हम एक-दूसरे के लिए खतरा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं को चीन और भारत के रिश्ते को महसूस करना चाहिए। दोनों देश एक-दूसरे के लिए अवसरों के द्वार हैं, न कि खतरों के। उन्होंने कहा कि ड्रैगन और हाथी, एक साथ नृत्य कर सकते हैं।

बता दें कि एलएसी पर जारी तनाव के बीच भारत ने कभी उकसावे की बात नहीं की, लेकिन मंगलवार को खबर आई कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अपनी सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा है। दरअसल, चीन के विस्तरवाद की केंद्र में उसकी दबाव की नीति है। वह कमजोर पड़ोसियों को कभी कर्ज देकर फंसाता है तो कभी अपनी ताकत की नुमाइश कर डराता है। वहीं, भारत जैसे टक्कर के देशों पर सैन्य दबाव बनाने की कोशिश करता है। हालांकि, इस कोशिश में वह लगातार अपनी भद्द पिटवा रहा है। डोकलाम के बाद अब लद्दाख में भी ऐसा ही कुछ होता दिख रहा है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories