राष्ट्रीयसब्जी विक्रेता की मौत से आक्रोशित परिजन सहित हजारों लोगों की भीड़...

सब्जी विक्रेता की मौत से आक्रोशित परिजन सहित हजारों लोगों की भीड़ सड़क पर उतरी

[object Promise]

उन्नाव। उन्नाव के बांगरमऊ में सब्जी विक्रेता की मौत से आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए सीएचसी में हंगामा शुरू कर दिया। कोरोना कर्फ्यू के दौरान ठेले पर आलू बेच रहे सब्जी विक्रेता को पुलिस पकड़कर कोतवाली ले गई। भटपुरी निवासी मोहम्मद फैसल (18) पुत्र इस्लाम हुसैन सब्जी बेचता है। शुक्रवार दोपहर दो बजे वह सब्जी मंडी के पास स्थित अपने घर के बाहर ठेले पर सब्जी बेच रहा था। तभी चैकी के पुलिस कर्मी पहुंच गए।

पुलिस को देख फैसल व अन्य दुकानदार भाग पड़े। सिपाहियों ने फैसल को पकड़ लिया और मारपीट कर बाइक में बैठाकर कोतवाली लेकर चले गए।कोतवाली में अचानक फैसल की हालत बिगड़ गई। सीएचसी लाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस की पिटाई से फैसल की मौत होने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने हंगामा करते हुए उन्नाव-हरदोई मार्ग के लखनऊ चैराहा पर शव रखकर जाम लगा दिया। सीओ आशुतोष कुमार ने समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ उग्र हो गई।

एसडीएम दिनेश कुमार, एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ सफीपुर बीनू सिंह तीन थानों की फोर्स के साथ मौके पहुंचे और भीड़ को समझाने का प्रयास किया। मृतक के परिजन पूरी कोतवाली को निलंबित करने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग कर रात तक हंगामा करते रहे। एएसपी शशि शेखर सिंह ने पुलिस की पिटाई से मौत के आरोप को निराधार बताया। कहा कि सीएचसी के डॉक्टर ने दिल का दौरा पड़ने से मौत बात कही है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories