राष्ट्रीयकुशीनगर में बैंक से लिए लोन को चुकाने में आ रही कानूनी...

कुशीनगर में बैंक से लिए लोन को चुकाने में आ रही कानूनी अड़चन से नाराज अनुसूचित जाति का कुनबा धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने पर हुआ उतारू

[object Promise]

उपेंद्र कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर : जिले में एक अनुसूचित जाति का परिवार द्वारा बैंक से लिए गए कर्ज चुका न पाने के चलते धर्म परिवर्तन करने पर उतारू है.कर्ज न चुका पाने के कारण अब बैंक ने इस परिवार के घर की नीलामी के लिए नोटिस जारी कर कब्जे में लेने की बात कह रहा है.जिसे देखते हुए यह अनुसूचित जाति यानी चमार बिरादरी के परिवार धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपनाने के मूड में है।

दरअसल यह अनुसूचित परिवार यानी चमार जाति के मोहन प्रसाद का कुनबा पडरौना तहसील क्षेत्र के सिधुवा मिश्रौली गांव के सिधुवा स्थान मंदिर के पास का रहने वाला है.यह पूरा मामला 2015 का है.जब इस परिवार ने अपनी गौशाला व्यवसाय के लिए बैंक से 9 लाख रुपए का लोन लिया था.लेकिन इसी बीच इस परिवारों में मोहन प्रसाद के पिता की पैरालिस्ट बीमारी हो जाने की वजह से गौशाला से जुड़ी व्यवसाय से मिलने वाली रुपए दवा इलाज में खर्च हो गए.जबकि मोहन प्रसाद की मां का भी गौशाला में गाय को चारा डालने के दौरान गिरने की वजह से रीढ़ की हड्डी में चोट आने का वजह से आज भी दवा कराने पर मजबूर हैं.इस पीड़ित अनुसूचित जाति परिवार का आरोप है.कि इतना सब कुछ जानने के बावजूद बैंक इन के घर पर नोटिस जारी कर नीलामी करने की धमकी दी रही दे रहा है। परेशान हो चुके अनुसूचित जात से जुड़े मोहन प्रसाद का कहना है.कि कानूनी अड़चन होने के चलते अपने ही भूमि को नहीं भेज पा रहा हूं.जिससे मैं बैंक का कर्जा चुका सकूं।

ऐसे में पीड़ित मजबूर होकर यह परिवार चेतावनी दी है.कि अगर बैंक से मुझे समय व इसका कोई इसका विकल्प नहीं दिया तो परिवार संग इस्लाम धर्म अपना लेंगे.मोहन प्रसाद के बने घर समेत सवा दो डिसमिल ही खेती वाली जमीन बची है.उसी पर इनका पूरा परिवार आश्रित है.पीड़ित मोहन की मां का इलाज चल रहा है.जबकि बड़े बेटे दीपक व छोटे बेटे के साथ बिटिया उज्वाला कुमारी की पढ़ाई लिखाई भी बंद है.मगर कोई मदद करने वाला नहीं है.मोहन के अनुसार वह अपने जमीन को अच्छे रुपए मिलने पर बैंक से लिए कर्ज को चुकाने के लिए तैयार है.हालांकि मोहन प्रसाद द्वारा 2015 में बैंक से 9 लाख रुपए ही लोन लिए थे.मगर बैंक वाले अब ब्याज जोड़कर 14 लाख रुपया मांग रहे हैं.अगर उसके साथ न्याय नहीं होता है.तो वह मजबूरन पूरे परिवार के साथ धर्मांतरण करने को मजबूर हो जाएगा.फिलहाल मोहन प्रसाद ने अभी जिला प्रशासन सहित तमाम जगहों पर पत्र न देकर सोशल मीडिया के अलावे पत्रकारिता जगत से जुड़े पत्रकार से ही से अपनी समस्या से निजात पाने की अनुरोध किया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories