राष्ट्रीयएक और एफआईआर जेल में बंद विधायक के खिलाफ

एक और एफआईआर जेल में बंद विधायक के खिलाफ

[object Promise]

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में जेल में बंद विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। मिश्रा को संपत्ति हड़पने के मामले में 14 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। भदोही के एसपी आर.बी. सिंह ने कहा कि कौलापुर के ग्राम प्रधान ऊषा मिश्रा द्वारा की गई शिकायत पर गोपीगंज पुलिस ने जेल में बंद विधायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 419 , 420 , 467, 468 और 471 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

इंस्पेक्टर कृष्णानंद राय ने कहा, “ऊषा ने आरोप लगाया है कि जेल में बंद विधायक ने ग्रामीण विकास विभाग में विकास कार्यों की सिफारिश के लिए कुछ पत्र लिखने के लिए उनसे खाली लेटर पैड की मांग की थी। लेकिन उन्होंने उनका उपयोग उन पर लगे संपत्ति हड़पने के आरोप की उच्च स्तरीय जांच कराने के लिए राज्य मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखने में किया।”

उषा ने आरोप लगाया है कि उसने ऐसी किसी सिफारिश पर हस्ताक्षर नहीं किया था और उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि जेल में बंद विधायक द्वारा उसके लेटर पैड का फिर से इस्तेमाल करने पर उसे अवैध माना जाना चाहिए।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories