Anurag Thakur in Gwalior: देश विरोधी बातें कहने और Fake News फैलाने वाले न्यूज पोर्टल पर होगी कार्रवाई: अनुराग ठाकुर

ग्वालियर । केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि न्यूज वेब पोर्टल के नाम पर देश में भय, भ्रम व झूठ फैलाने व देश विरोधी बाते कहने वालों पर मंत्रालय ने हाल ही में कार्रवाई की है, जो आगे भी जारी रहेगी। ग्वालियर जिले के टेकनपुर स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अकादमी के दीक्षा समारोह में भाग लेने पहुंचे ठाकुर ने मीडिया से बातचीत के दौरान उक्त बात कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि न्यूज वेब पोर्टलों के लिए स्पष्ट गाइडलाइन जारी की गई है। इसके अनुसार सूचना विभाग को पहले सूचना देनी होती है कि चैनल कहां से संचालित किए जा जा रहे हैं। कौन संचालित कर रहा है।

पूर्व में भी पाकिस्तान के कई लोगों ने भारत के खिलाफ ऐसे ही चैनलों के माध्यम से देश विरोधी षड्यंत्र रचा था, जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। देश विरोधी बातें कहने और दिखाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा मामले में वहां की सरकार से चूक हुई है। राज्यों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है।

बीएसएफ अकादमी के दीक्षा समारोह में केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि देश की सुरक्षा में बीएसएफ का अहम रोल है। यहां डाग स्क्वायड ने जो करतब दिखाए, उससे देश की सुरक्षा में उनकी भूमिका समझी जा सकती है। इस दौरान 75 पुरुष और तीन महिला सहायक कमांडेंट ने देश सेवा की शपथ ली। इस अवसर पर बीएसएफ के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह मौजूद रहे।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक न्यूज वेबसाइट पर देश को बदनाम करने और देश के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था। पात्रा ने कहा कि देश में एक ऐसा सरगना है. जो देश को ही नीचे दिखाने के लिए काम कर रहा है, ये एक तरह की अंतरराष्ट्रीय साजिश है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि एक न्यूज वेबसाइट का एक ही मकसद है कि हिंदुस्तान की सरकार को फेल बताना और विदेश की कुछ ताकतों का एजेंडा चलाना। इसमें बाहरी ताकतें फंड भेजती थीं। ये पीपीके नाम की कंपनी के अंतर्गत आती है। इन्होंने 9.59 करोड़ रुपये के एफडीआइ को स्वीकार किया। इसमें मुख्य रूप से विदेश के तीन लोग सम्मिलित थे। इसके अलावा करीब 30 करोड़ रुपये इन्होंने विदेशों की अलग-अलग एजेंसियों से प्राप्त किया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Topics

चिकित्सा उपकरण आयात नीति: क्या है खतरा, क्या है समाधान?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकृत और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संघ, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

डीएमके का 200 सीटों का लक्ष्य: क्या होगा सच?

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ जोरों पर हैं, और डीएमके अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनावों में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बयान तमिलनाडु की राजनीति में एक […]

BTS की तरह पाएँ चमकदार त्वचा: आसान टिप्स और ट्रिक्स

पुरुषों के लिए के-पॉप स्टार जैसी चमकदार त्वचा पाने का तरीका क्या है? क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा BTS सदस्यों जितनी मुलायम और चमकदार हो? यह संभव है! कोरियाई त्वचा देखभाल (K-beauty) के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपनी त्वचा की गुणवत्ता में नाटकीय रूप से सुधार कर सकते हैं। यह सिर्फ […]

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img