उन्होंने कहा कि खेल से प्रतिभाएं निकलती हैं और एक स्वस्थ वातावरण का विकास होता है। सेमीफाइनल आजाद क्लब भी और फतेहपुर 84 के बीच में हुआ जिसमें फतेहपुर 84 ने जीत हासिल की। वहीं दूसरा सेमीफाइनल आसीवन और फतेहपुर 84 ए के बीच में हुआ जिसमें आसीवन ने जीत हासिल की । प्रतियोगिता का फाइनल मैच आसीवन और फतेहपुर 84 बी के बीच में खेला गया।
इसमें आसीवन विजई रही। प्रतियोगिता का समापन पूर्व डीआईजी हरीश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ हार जीत का नहीं प्रतिभाओं को निखारने का है। खिलाड़ियों को टीम भावना से खेलना चाहिए। कप्तान की सुननी चाहिए और उसी के हिसाब से मैच खेलना चाहिए।

