[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बीजेपी सांसद और कार्यकर्ताओं पर हमला, सत्ताधारियों पर हमले का आरोप
राष्ट्रीय

बीजेपी सांसद और कार्यकर्ताओं पर हमला, सत्ताधारियों पर हमले का आरोप

admin
Last updated: April 17, 2026 12:44 pm
admin
Share
SHARE

कोलकाता।  बंगाल चुनावों के बावजूद बीजेपी और टीएमसी में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. जलपाईगुड़ी से बीजेपी सांसद डॉ. जयंत कुमार रॉय (Dr.Jayanta kumar Roy) पर हमला हुआ है. जयंत कुमार रॉय ने इस हमले का आरोप TMC पर लगाया है.

जलपाईगुड़ी में हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक बीजेपी सांसद डॉ. जयंत कुमार रॉय (Dr.Jayanta kumar Roy) पर यह हमला जलपाईगुड़ी में हुआ है. उन पर यह हमला तब हुआ जब वह चुनाव के बाद हुई हिंसा के कारण बेघर हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिलकर लौट रहे थे. इस हमले में उनके साथ बीजेपी के 2 कार्यकर्ता भी गंभीर रूप से घायल हो गए.

हिंसा पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे

सांसद ने कहा कि राज्य में चुनावों के दौरान बीजेपी (BJP) के कार्यकर्ताओं से काफी हिंसा की गई. ऐसे ही 13 हिंसा पीड़ित पिछले एक महीने से जलपाईगुड़ी के मंदिर में रह रहे हैं. वे शुक्रवार को इन पीड़ित कार्यकर्ताओं से मिलकर लौट रहे थे. तभी शाम 5 बजे उन पर हमला हुआ. जिसमें उन समेत तीन लोग घायल हो गए. जयंत कुमार रॉय ने इस हमले का आरोप TMC पर लगाया है.
डॉक्टर जयंत कुमार रॉय (Dr.Jayanta kumar Roy) ने कहा, ‘करीब पांच बजे TMC के गुंडों ने मुझ पर हमला किया. उन्होंने मुझ पर बांस और डंडे से हमला किया. मेरे हाथ में और सर में चोट लगी है. मेरे साथ अन्य कार्यकर्ताओं पर भी हमला हुआ है. पश्चिम बंगाल में कोई कानून व्यवस्था नहीं बची है.’

सिर और पेट पर किए गए वार

उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के HOD डॉ एएन सरकार ने कहा कि सांसद के सिर और पेट पर वार किए गए. उनकी हालत स्थिर है. शरीर के ऊपरी हिस्से पर कोई विशेष चोट दिखाई नहीं दे रही है.

TMC ने किया हमले से इनकार

वहीं TMC ने इस हमले में अपनी भूमिका को नकार दिया है. पार्टी के जलपाईगुड़ी जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार कल्याणी ने कहा कि यह सब बीजेपी की गुटबाजी का नतीजा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने अंदरुनी विवाद में हुए मामले का आरोप टीएमसी पर लगा रही है. यह बिल्कुल गलत है.

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Apple के सर्विस सेंटर से छात्रा की 10 Nude Photos और एक Sex Video फेसबुक पर कर दी लीक
Next Article एडल्ट स्टार डकोटा स्काई की रहस्यमयी मौत…,इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी टॉपलेस फोटो

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?