राष्ट्रीयLockdown में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की...

Lockdown में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश

[object Promise]

सोलापुर। महाराष्ट्र में लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर तैनात 35 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल उस वक्त घायल हो गए जब एक व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें कथित तौर पर आग लगाने की कोशिश भी की। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी की पहचान अरुण सिंह जाधव के रूप में हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

वेलापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोलापुर के मालशिराज तहसील के मलोली गांव में मंगलवार रात को हुई जब कांस्टेबल लोगों से घरों में ही रहने की अपील कर रहे थे। अधिकारी ने बताया, ‘‘उसी समय जाधव अपनी कार से आया और पुलिसकर्मी को गाली देना शुरू कर दिया। आरोपी कांस्टेबल से यह कह रहा था कि वह उसके भाई के होटल में जांच के लिए क्यों गए थे।’’

जाधव ने पुलिसकर्मी का फोन छीनकर सड़क पर फेंक दिया और एक ब्लेड से कांस्टेबल के बाएं हाथ और चेहर पर हमला किया। इसके बाद उसने कांस्टेबल को पीटना शुरू किया और फिर अपने वाहन से पेट्रोल की एक बोतल निकालकर ले लाया और कांस्टेबल पर डाल दिया। हालांकि मौके पर पहुंचे चकुदार एवं कुछ अन्य लोगों ने जाधव को पकड़ लिया और उसे कांस्टेबल को आग के हवाले करने से रोक लिया। कांस्टेबल की शिकायत के आधार पर जाधव को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories