राष्ट्रीयAzam Khan latest news : कोरोना संक्रमित आजम खान को लेकर आयी...

Azam Khan latest news : कोरोना संक्रमित आजम खान को लेकर आयी बुरी खबर, डाक्टरों ने बताया….!

[object Promise]

लखनऊ। मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर ने बताया कि आजम खान की तबीयत गम्भीर है, लेकिन नियंत्रण में है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। उन्हें फेफड़े में फाइब्रोसिस की वजह से ऑक्सीजन की कमी हुई। जिसके बाद उनका ऑक्सीजन सपोर्ट बढ़ाकर पांच लीटर प्रति मिनट कर दिया गया है।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में एडमिट सपा सांसद आजम खान की तबीयत फिर बिगड़ गई है।

कोरोना संक्रमित आजम खान के फेफड़ों में फाइब्रोसिस और कैविटी होने का पता चला है। इसकी वजह से सोमवार को उनका ऑक्सीजन सपोर्ट 2 लीटर से बढ़ाकर 5 लीटर प्रति मिनट कर दिया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक आजम खान की सेहत नाजुक लेकिन नियंत्रण में है. उधर, आजम के बेटे अब्दुल्लाह आजम की तबीयत संतोषजनक बानी हुई है।

गौरतलब है कि सीतापुर जेल में बंद रामपुर सांसद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला कोरोना पॉजिटिव हुए थे. जेल में तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने 9 मई को दोनों को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया था. हालत नाजुक होने की वजह से से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था. हालांकि, बाद में उनकी सेहत में सुधार हो रहा था, लेकिन फेफड़े में इन्फेक्शन की वजह से एक बार फिर उनकी हालत गंभीर हो गई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories