वरुण चौबे
( बलिया ) महान विभूतियों में एक बाबा साहब आंबेडकर जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विकास भवन, कलेक्ट्रेट व समस्त तहसीलों में गोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अदिति सिंह ने डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया।
उनके विचारों को हम सबको आत्मसात करना चाहिए। परियोजना निदेशक डीएन दूबे ने कहा कि अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक है। उनके लेखन को आज के लोगों को भी पढने की आवश्यकता है। प्रभारी जिला सूचना अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बाबा साहब के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालने के बाद गोष्ठी में आए सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। गोष्ठी में सूचना विभाग के फजलुर्रहमान, अमर सिंह राना, रमाकांत, देशदीपक आदि थे। संचालन जयप्रकाश पांडेय ने किया।

