राष्ट्रीयबागपत : गोकशी के आरोपित दिलशाद उर्फ दिल्लू के 8.78 लाख की...

बागपत : गोकशी के आरोपित दिलशाद उर्फ दिल्लू के 8.78 लाख की संपत्ति कुर्क, पुलिस से नोकझोक

[object Promise]

बागपत, उत्‍तर प्रदेश में चल रही अपराधियों की संपत्ति के कुर्क करने की कार्रवाई में बागपत के एक और अपराधी की संपत्ति कुर्क की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बागपत के गोकशी अरोपित इरशाद उर्फ दिलकश उर्फ दिल्‍लू के मकान की कुर्की की।

[object Promise]
उत्‍तर प्रदेश में चल रही अपराधियों की संपत्ति के कुर्क करने की कार्रवाई में बागपत के एक और अपराधी की संपत्ति कुर्क की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बागपत के गोकशी अरोपित इरशाद उर्फ दिलकश उर्फ दिल्‍लू के मकान की कुर्की की।

कुख्यात सुनील राठी व धर्मेंद्र किरठल के बाद अब रविवार को पुलिस ने गोकशी के आरोपित इरशाद उर्फ दिलशाद उर्फ दिल्लू के 8.78 लाख रुपये के 93.61 वर्ग मीटर के मकान को पुलिस कुर्क हुई है। डीएम शकुंतला गौतम के आदेश पर यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत की जा रही है।

तीन थानों की पुलिस रही मौजूद

आरोपित के मकान की कुर्की के दौरान तीन थानों की पुलिस तैनात रही। इस बीच में कड़ी सुरक्षा थी। पुलिस ने चारों ओर से नाकबंदी कर रखी थी। किसी को आने जाने की इज्‍जादत नहीं थी। कुर्की के दौरान मकान में मौजूद बहुमूल्‍य वस्‍तुओं की पुलिस अपने साथ ले गई। पुलिस का कहना है कि जिले में आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खेकड़ा सीओ मंगल सिंह रावत के नेतृत्व में बागपत कोतवाली, सिंघावली अहीर व बालैनी थाने की पुलिस मकान कुर्क की कार्रवाई की गई।

मकान कुर्क की कार्रवाई का इरशाद के स्वजन ने विरोध किया। उन लोगों का कहना है कि मकान अपनी मेहनत से बनाया है। उस पर आरोप गलत है। उसकी पुलिस से नोकझोंक हुई। वहीं पुलिस ने बताया कि ये मकान आरोपित का ही है। प्रशासन के आदेश पर ही आरोपित के मकान की कुर्की की जा रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories