राष्ट्रीय1 कनेक्शन पर आ रहा दो-दो बिल , बिजली विभाग के डबल...

1 कनेक्शन पर आ रहा दो-दो बिल , बिजली विभाग के डबल करेंट से सहमा बनारस

[object Promise]

वाराणसी, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को परेशान करने के मामले अक्सर ही सामने आते हैं। बिजली बिल व मीटर में गड़बड़ी तो आम बात हो गई है। इसके खिलाफ पिछले सप्ताह काशी के संत समाज ही आंदोलन पर उतर आए थे। उनका आरोप था कि सरकार तो उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मुहैया कराने की पहल कर रही है, लेकिन स्थानीय कर्मचारी मनमानी करते हुए लोगों को जानबूझ कर परेशान करे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जिसमें विभाग एक ही कनेक्शन पर दो बिल भेज रहा है।

[object Promise]
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को परेशान करने के मामले अक्सर ही सामने आते हैं। बिजली बिल व मीटर में गड़बड़ी तो आम बात हो गई है। इसके खिलाफ पिछले सप्ताह काशी के संत समाज ही आंदोलन पर उतर आए थे।

भदैनी स्थित प्राचीन शिव हनुमान मंदिर में तीन-चार माह से दो-दो बिल आ रहा है। इसके कारण मंदिर के महंत व अन्य लोग भी परेशान हैं। संतों का आरोप है कि कर्मचारी समस्या तो दूर करने की बात है वे सीधी बात भी नहीं करते। मंदिर के महंत श्रवण दास का कहना है कि दो बिल आने की शिकायत कई बार विभाग से की गई, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं है। नगवां स्थित एक मंदिर के महंत कौशल किशोर दास बताते हैं कि पहले 1500 तक ही बिल आता था, जो अब 20 हजार तक बिल आ रहा है।

अमूमन यही स्थिति कबीर कृति मंदिर की है। यहां पर पहले एक माह में डेढ़ हजार तक ही बिल आता था, लेकिन अब पांच हजार से अधिक आ रहा है। अगर ऐसे स्थिति चलती रही तो कर्मचारियों के प्रति लोगों का गुस्सा बढ़ते ही जाएगा। संतों का यह भी कहना है कि सरकार ने जब कर्मचारियों के भ्रष्टाचार पर नकेल कसी है तो वह कर्मचारियों को परेशान करने लगे हैं। हालांकि अधिकतर ऐसेे भी कर्मचारी हैं जो पूरी लगन व ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories