राष्ट्रीयबर्रा : 1 सप्ताह से जलकल विभाग कर रहा दूषित पानी की...

बर्रा : 1 सप्ताह से जलकल विभाग कर रहा दूषित पानी की सप्लाई

[object Promise]

कानपुर, बर्रा दो इलाके में पिछले एक सप्ताह से दूषित पानी की सप्लाई जलकल की ओर से की जा रही है। कई क्षेत्रीय आसपास के लोगों से पानी लेकर अपना काम चला रहा हैं। आरोप है कि अधिकारी फोन ही नहीं उठाते और पार्षद हर बार टाल देते हैं। वहीं, गुजैनी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने से 2.8 करोड़ लीटर पानी की सप्लाई ठप होने की वजह से दक्षिण क्षेत्र के तीन लाख लोगों को एक समय का पानी दिया जा रहा है।

[object Promise]
इलाके में 500 से ज्यादा घर हैं। यहां कुछ ही घरों में सबमर्सिबल पंप लगा हुआ है बाकि लोग सरकारी पानी का ही इस्तेमाल करते हैं। क्षेत्र के सुनील त्रिपाठी ने बताया कि सप्ताह भर से जलकल की ओर से सप्लाई होने वाला पानी बहुत ज्यादा दूषित आ रहा

तीन हजार लोग दूषित पानी की वजह से हो रहे परेशान 

बर्रा दो मिनी एलआईजी भरत पार्क इलाके में 500 से ज्यादा घर हैं। यहां कुछ ही घरों में सबमर्सिबल पंप लगा हुआ है, बाकि लोग सरकारी पानी का ही इस्तेमाल करते हैं। क्षेत्र के सुनील त्रिपाठी ने बताया कि सप्ताह भर से जलकल की ओर से सप्लाई होने वाला पानी बहुत ज्यादा दूषित आ रहा है। बर्तन में पानी भरकर अगर रख दिया जाए तो कीड़े पडऩे लगते और बर्तन भी खराब हो जाता है। क्षेत्र के लोगों ने इसकी जानकारी जलकल कंट्रोल रूम में कई बार की है, लेकिन कोई कर्मचारी झांकने तक नहीं आता। आरोप है कि पार्षद सुधा जितेंद्र सचान भी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसी तरह गुजैनी जी ब्लॉक में भी साढ़े तीन हजार की आबादी दूषित पानी से परेशान है।

बाशिंदों का दर्द

70 वर्ष की उम्र में भी अब पानी लेने के लिए पड़ोसी का मुंह देखना पड़ता है। कई बीमारियां होने की वजह से पानी की बाल्टी उठाने में बहुत दिक्क्त होती है।

गणेश शंकर मिश्रा, क्षेत्रीय

अवर अभियंता राकेश यादव को 50 से ज्यादा बार फोन कर चुके हैं, लेकिन उनका फोन कभी उठता ही नहीं है। पार्षद भी गोलमोल घूमा रहे हैं।

ओमप्रकाश शुक्ला, क्षेत्रीय

पानी की समस्या हर माह बनी ही रहती है। इस तरफ जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी भी ध्यान नहीं देते हैं। खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है।

 सजंय चित्रांशी, क्षेत्रीय

सुबह जल्दी उठकर हैंडपंप में लाइन लगाकर पानी भरते हैं। बर्तन उठा-उठाकर हाथों में दर्द हो जाता है। समस्या को सात दिन बीत गए, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली।

 रोहित रामचंदानी, क्षेत्रीय

इनका ये है कहना

बर्रा और गुजैनी में पानी की समस्या के बारे में जानकारी है। कहीं पानी की लाइन में सीवर की लाइन मिल गई है। लाइन को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद ही समस्या का समाधान हो पाएगा।

नीरज गौड़, महाप्रबधंक, जलकल

Hot this week

Related Articles

Popular Categories