राष्ट्रीयकन्नौज : युवक की बेरहमी से हत्या, मारने से पहले फोड़ी आंख...

कन्नौज : युवक की बेरहमी से हत्या, मारने से पहले फोड़ी आंख और डंडा रखकर गला दबाया

[object Promise]

कन्नौज कन्नौज के विशुनगढ़ थानांतर्गत गांव में रात में घर से बुलाकर ले जाने के बाद युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मारने से पहले उसकी आंख भी फोड़ दी और फिर गला घोट दिया। शनिवार की सुबह उसका शव नलकूप पर पड़ा मिलने से ग्रमीाणों में सनसनी फैल गई। पुलिस की छानबीन में गांव के युवक से विवाद और धमकी मिलने की बात सामने आई है।

[object Promise]
कन्नौज के विशुनगढ़ थानांतर्गत अलहनापुर गांव में शाम को दोस्त घर से बुलाकर ले गया था शनिवार सुबह तलाश करता हुए भतीजा नलकूप पर पहुंचा तो शव के पास बैठा आरोपित उसे देखते ही मौके से भाग निकला।

थाना विशुनगढ़ के गांव अलहनापुर निवासी 35 वर्षीय वकील उर्फ भूरे खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। शुक्रवार शाम को गांव का साथी उसे घर से बुलाकर ले गया था, इसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर रात तक भतीजा अयूब स्वजन के साथ उनकी तलाश करता रहा। शनिवार सुबह दोबारा से तलाश शुरू हुई तो वकील का शव सुनील तिवारी के नलकूप के बाहर नीम के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। उसकी एक फोड़ी दी गई थी और डंडा रखकर गला दबाए जाने के निशान थे। उसकी चप्पलें कुछ दूरी पर पड़ी हुई थी। थाना प्रभारी कृष्ण लाल पटेल ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद अधिकारियों को सूचना दी।

पुलिस की पूछताछ में भतीजे अयूब ने बताया कि वह सुबह सात बजे चाचा की तलाश करता हुआ नलकूप के पास आया तो आरोपित युवक शव के पास बैठा हुआ था। उसे देखते ही वह भागने लगा, इसपर वह पिता को जानकारी देने घर आ गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि स्वजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

पांच दिन पहले सुन लेती पुलिस तो नहीं होती हत्या

वकील उर्फ भूरे की भाभी रुखसाना बेगम ने बताया कि पांच दिन पहले वकील का गांव के युवक से विवाद के बाद मारपीट भी हुई थी। युवक ने जान से मारने की धमकी दी थी, जिसपर थाने में शिकायत की गई थी लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। यदि उस समय आरोपित पर कार्रवाई क जाती तो शायद देवर जीवित होता।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories