राष्ट्रीयकुशीनगर : खिरकियां स्थान में नवरात्र के पहले दिन बजती रही घंटिया,श्रद्धालुओं...

कुशीनगर : खिरकियां स्थान में नवरात्र के पहले दिन बजती रही घंटिया,श्रद्धालुओं ने माथा टेका

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर :  शारदीय नवरात्र का पहला दिन शनिवार को शारदीय नवरात्र की शुरुआत हुई तो भक्ता का उत्साह परवान पर चढ़ा । पहले दिन घर-घर कलश स्थापना के साथ ही विधि विधान पूर्वक पूजन हुआ। मंदिरों में मां दुर्गा के दर्शन को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह से देर रात्रि तक मंदिर की घंटियां बजती रही तो अगरबत्ती,कपूर जलते रहे। मां के दर पर माथा टेक भक्तों ने अपनी मुरादें पूरी करने की गुहार लगाई। जगह-जगह हो रहे मुर्ती स्थापना को लेकर धार्मिक माहौल देखने लायक था।
[object Promise]
पडरौना नगर के समीप स्थित खिरकिया की भगवती देवी दुर्गा के मंदिर की शोभा देखने लायक थी। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से पटा पड़ा था। मंदिर में बज रही घंटिया दूर से ही कानों तक गूंज रही थी तो कपूर,अगूरबंती की भीनी खूशबू श्रद्धा को बढ़ा रही थी। मंदिर में माथा टेकने,आरती करने,टीका लगाने,परिक्रमा करने का सुबह से ही शुरू हुआ दौर देर रात्रि तक चलता रहा। मंदिर में माता,पिता के साथ पहुंचे बच्चों का उत्साह इनकी खुशियों को परवान चढ़ रहा था। एक सप्ताह से ही मंदिर परिसर में सजी दुकानों से मेले जैसा माहौल हर आने वाले को खुशियां दे रहा था। ऐसा ही माहौल पडरौना नगर स्थित बुढि़या माई मंदिर में पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा तो सांय महिलाओं व कन्याओं की भीड़ देर रात्रि तक दर्शन को पहुंचती रही।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories