राष्ट्रीयबेंगलुरू पुलिस टिक टॉक पर आई, उठा चुके हैं ये तीन पहले...

बेंगलुरू पुलिस टिक टॉक पर आई, उठा चुके हैं ये तीन पहले ही कदम

[object Promise]

बेंगलुरू। बेंगलुरू पुलिस ने मनोरंजक तरीके से लोगों के साथ जुडऩे के लिए शॉर्ट वीडियो-मेकिंग प्लेटफॉर्म टिक-टॉक पर अकाउंट खोला है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नगर पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने कहा कि नागरिकों के साथ संबंध बनाने को लेकर बेंगलुरू पुलिस हमेशा से ही सोशल मीडिया की ताकत को मानती आई है।

हम मजेदार और सूचनात्मक सामग्री बनाने के लिए सोशल मीडिया पर आने वाले पहले नगर के पुलिस विभागों में से एक हैं। राव ने कहा कि चीनी एप टिक टॉक में कम रचनात्मक और आकर्षक वीडियो में सामाजिक मुद्दे के बारे में संवाद करने की अपार क्षमता है। नागरिक केंद्रित मुद्दों पर बेंगलुरू पुलिस वीडियो पोस्ट करेगी।

शहर की पुलिस का यह कदम केरल पुलिस, उत्तराखंड पुलिस और दुर्ग पुलिस द्वारा इसी तरह की कदम के बाद उठाया गया है। टिक टॉक के प्रवक्ता ने प्लेटफॉर्म पर बेंगलुरू पुलिस का स्वागत किया और कहा कि यह हाइपर लोकल कंटेंट बनाने की अनुमति देता है, जिससे कानून प्रवर्तन एजेंसियों को स्थानीय और प्रासंगिक रहने में मदद मिलती है।

[object Promise]

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories