[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Bikru Case: विकास दुबे के दाहिने हाथ रहे गुड्डन त्रिवेदी के दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त, फेसबुक पर वायरल हुई थी फोटो
राष्ट्रीय

Bikru Case: विकास दुबे के दाहिने हाथ रहे गुड्डन त्रिवेदी के दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त, फेसबुक पर वायरल हुई थी फोटो

admin
Last updated: April 17, 2026 1:39 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

कानपुर चौबेपुर के बिकरू में दो जुलाई की रात दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला करके सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित विकास दुबे के कभी दाहिना हाथ रहे जिला पंचायत सदस्य अरविंद उर्फ गुड्डन त्रिवेदी के दो शस्त्र लाइसेंस को डीएम ने निरस्त कर दिए हैं। बिकरू कांड में आरोपित गुड्डन को मुंबई से एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था और कोर्ट में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। असलहों के साथ उसके कई फोटो भी वायरल हुए थे।

[object Promise]
चौबेपुर के बिकरू में सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल रहे आरोपित विकास दुबे को कारतूस और हथियार मुहैय्या कराने के आरोप में अरविंद उर्फ गुड्डन त्रिवेदी को एसटीएफ ने मुंबई से गिरफ्तार किया था।

बिकरू कांड के मुख्य आरोपित रहे विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद सहआरोपित रहा अरविंद उर्फ गुड्डन त्रिवेदी यूपी छोड़कर मुंबई फरार हो गया था। पुलिस उसकी बहुत तलाश कर रही थी, आरोप है कि बिकरू में पुलिस कर्मियों पर हमले के समय गुड्डन भी शामिल था। कानपुर देहात के कुढ़वा शिवली निवासी अरविंद उर्फ गुड्डन त्रिवेदी जगनपुर क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य है। शरुआती दौर में गुड्डन असहले लेकर विकास दुबे की सुरक्षा में हमेशा साथ चलता था और उसका दाहिना हाथ माना जाता था। बाद में वह राजनीति में उतर गया था और जिला पंचायत सदस्य हो गया था। उसके नाम एक राइफल व एक डबल बैरल बंदूक का लाइसेंस था।

कई बार उसकी फोटो शस्त्रों के फेसबुक पर भी वायरल हो चुकी थी। बिकरू कांड के बाद उसका नाम सामने आया था। उसपर विकास को कारतूस व हथियार देने का आरोप लगा था। सूचना मिलने के बाद एसटीएफ ने मुंबई जाकर उसे गिरफ्तार किया था। उसने कोर्ट में अपने खर्चे पर मुंबई से कानपुर जाने का आग्रह किया था, जिसपर पुलिस उसे हवाई जहाज से यहां लेकर आई थी। कानपुर देहात की कोर्ट में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में माती जेल भेज दिया गया था। पुलिस ने उसके शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट दी थी, जिसपर डीएम डॉ. दिनेशचंद्र ने स्वीकार कर लिया। डीएम ने बताया कि बिकरू कांड में आराेपित अरविंद उर्फ गुड्डन त्रिवेदी के नाम जारी दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Durga Puja 2020 बंगाल : इतिहास में पहली बार नहीं होगी सिंदूर खेला की रस्म कोरोना के चलते
Next Article ‘बबलू पंडित’ और ‘गुड्डू पंडित’ की ‘बहन’ डिम्पी असल जिंदगी में हैं इतनी हॉट …

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?