[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 31380 वोटों से भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत जीते, कांग्रेस को मिले 39769 मत
राष्ट्रीय

31380 वोटों से भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत जीते, कांग्रेस को मिले 39769 मत

admin
Last updated: April 17, 2026 1:36 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

उन्नाव,  उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में अंतिम 37वें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कटियार ने 31380 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने 71149 मत पाकर प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की प्रत्याशी आरती बाजपेयी को शिकस्त दी है। दूसरे नंबर पर रही कांग्रेस को 39769 वोट मिले हैं। उत्साहित भाजपाइयों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है और एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई दे रहे हैं।

[object Promise]
बांगरमऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मतदान के बाद दही चौकी स्थित वेयर हाउस में सुबह से शुरू हुई मतगणना 37 राउंड में पूरी हो गई शुरू से ही बढ़त बनाकर चले भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है और कांग्रेस दूसरे पायदान पर है।

Bangarmau By Election Result 

  • 05:45बजे राउंड-37: अंतिम राउंड की गणना के बाद शुरू से बढ़त बनाकर चल रहे भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कटियार 31380 वोटों से जीत गए। हालांकि पीछे चल रही कांग्रेस की प्रत्याशी ने भी अच्छा संघर्ष किया और दूसरे पायदान पर हीं। अंतिम राउंड की गणना के बाद भाजपा के श्रीकांत कटियार को कुल 71149 मत, कांग्रेस की आरती बाजपेई को 39769 वोट, सपा के सुरेश पाल को 35226, बसपा के महेश पाल को 19023 वोट मिले हैं। नोटा का बटन दबाने वाले मतदाताओं की संख्या 1435 रही है।
  • 05:30 बजे राउंड-36: अंतिम क्रम के इस राउंड के बाद साफ हो गया है कि भाजपा प्रत्याशी ही जीत के करीब हैं। अबतक की गणना में बीजेपी (श्रीकांत कटियार) को 70944, कांग्रेस (आरती बाजपेई) को 39628, सपा (सुरेश पाल) को 34946 और बसपा (महेश पाल) को 18687 वोट मिल चुके हैं। इसमें नोटा का बटन दबाने वाले भी 1431 मतदाता हैं।
  • 05:15 बजे राउंड-34: भाजपा 30155 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रही है। अबतक की गणना में बीजेपी (श्रीकांत कटियार) – 67337, कांग्रेस (आरती बाजपेई)- 37182, सपा (सुरेश पाल)- 33392 और बसपा (महेश पाल)- 17749 वोट हासिल कर चुके हैं। वहीं नोटा का आकड़ा 1348 हो गया है।
  • 05:10 बजे राउंड-33: भाजपा लगातार बढ़त बनाकर 29198 वोटों से आगे है। बीजेपी (श्रीकांत कटियार) – 65625, कांग्रेस (आरती बाजपेई)- 36427, सपा (सुरेश पाल)- 31743 और बसपा (महेश पाल) को 17136 वोट मिल चुके हैं। नोटा की बटन दबाने वालों की संख्या 1308 हो गई है।
  • 04:55 बजे राउंड-32: भाजपा 27258 वोटों से बढ़त बनाए हुए है। अबतक की गणना में बीजेपी (श्रीकांत कटियार) – 63162, कांग्रेस (आरती बाजपेई)- 35904, सपा (सुरेश पाल)- 30771 और बसपा (महेश पाल) को 16664 वोट मिल चुके हैं। अबतक नोटा का आकड़ा 1279 हो गया है।
  • 04:45 बजे राउंड-31: भाजपा 26018 वोट से आगे है। बीजेपी (श्रीकांत कटियार) – 61086, कांग्रेस (आरती बाजपेई)- 35068, सपा (सुरेश पाल)- 30086 और बसपा (महेश पाल) को 16172 मत मिले हैं। वहीं नोटा की संख्या 1230 हो गई है।
  • 04:35 बजे राउंड-30: भाजपा प्रत्याशी शुरू से बढ़त बनाकर 25618 वोटों से आगे हैं। अबतक की गिनती में बीजेपी (श्रीकांत कटियार) – 59812, कांग्रेस (आरती बाजपेई)- 34198, सपा (सुरेश पाल)- 29492, बसपा (महेश पाल)- 15602 वोट हैं। नोटा का आकड़ा 1192 हो गया है।
  • 04:05 बजे राउंड-29: भाजपा के प्रत्याशी श्रीकांत आगे चल रहे हैं और नोटा का आकड़ा भी बढ़ा है। 24345 वोट से बीजेपी आगे चल रही है। अभी तक मतगणना में बीजेपी (श्रीकांत कटियार) – 57871, कांग्रेस (आरती बाजपेई)- 33526, सपा (सुरेश पाल)- 28108 और बसपा (महेश पाल)- 15058 वोट मिले हैं। वहीं नोटा का आकड़ा 1161 हो गया है।
  • 04:05 बजे राउंड-28: इस राउंड में नोटा का आकड़ा चौंकाने वाला रहा है, एक हजार का आकड़ा पारके नोटा दबाने वालों की संख्या 1117 हो गई है। अबतक की गणना में बीजेपी (श्रीकांत कटियार) – 55004, कांग्रेस (आरती बाजपेई)- 32532, सपा (सुरेश पाल)- 27426 और बसपा (महेश पाल)- 14314 वोट हासिल कर चुकी है।
  • 03:55 बजे राउंड-27: भाजपा बढ़त बनाए हुए है और 20125 वोटों से आगे चल रही है। अबतक की गणना में बीजेपी (श्रीकांत कटियार) – 51920, कांग्रेस (आरती बाजपेई)- 31795, सपा (सुरेश पाल)- 26080, बसपा (महेश पाल)- 13666 वोट मिले हैं। वहीं नोटा का आकड़ा 1034 पर पहुंच गया है।
  • 03:46 बजे राउंड-26: इस राउंड में भाजपा बढ़त का आकड़ा ज्यादा नहीं कर सकी है, फिलहाल भाजपा प्रत्याशी 19209 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस की प्रत्याशी हैं। अबतक की गणना में बीजेपी (श्रीकांत कटियार) – 50181, कांग्रेस (आरती बाजपेई)- 30972, सपा (सुरेश पाल)- 25041 और
  • बसपा (महेश पाल)- 13082 वोट मिल चुके हैं। वहीं नोटा दबाने वालों की संख्या 999 हो गई है।
  • 03:40 बजे राउंड-25: भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए है और 18108 वोटों से आगे चल रही है। अबतक की गणना में बीजेपी (श्रीकांत कटियार) -480323, कांग्रेस (आरती बाजपेई)- 30215, सपा (सुरेश पाल)- 23649, बसपा (महेश पाल)- 12233 और नोटा में 949 वोट गए हैं।
  • 03:35 बजे राउंड-24: भाजपा के तेजी से आगे बढ़ने के साथ दूसरे नंबर पर कांग्रेस की गति धीमी पड़ने लगी है। भाजपा प्रत्याशी 16833 वोट से आगे हैं। अभी तक मतगणना में बीजेपी (श्रीकांत कटियार) – 46392, कांग्रेस (आरती बाजपेई)- 29555, सपा (सुरेश पाल)- 22292, बसपा (महेश पाल)- 11511 वोट मिले हैं। वहीं नोटा का आकड़ा 928 हो गया है।
  • 03:25 बजे राउंड-23: अबतक भाजपा का दबदबा कायम है और 15501 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। तेइसवें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद बीजेपी (श्रीकांत कटियार) – 44463, कांग्रेस (आरती बाजपेई)- 28962, सपा (सुरेश पाल)- 20691, बसपा (महेश पाल)- 10930 और नोटा को 893 वोट जा चुके हैं।
  • 03:20 बजे राउंड-22: बाइसवें चक्र की गणना में भाजपा के श्रीकांत कटियार 14525 वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी तक भाजपा को 42317, कांग्रेस को 27792, सपा को 19751 और बसपा को 10594 मत मिले हैं। वहीं नोटा का आकड़ा 861 हो गया है।
  • 03:05 बजे राउंड-21: इस राउंड के बाद भाजपाइयों ने जीत सुनश्चित होने की उम्मीद बढ़ा दी है, भाजपा प्रत्याशी तेजी के साथ हर राउंड में बढ़त हासिल करके 13515 वोटों से आगे चल रहे हैं। अबतक की गणना में बीजेपी (श्रीकांत कटियार) – 40415, कांग्रेस (आरती बाजपेई)- 26900, सपा (सुरेश पाल)- 18277, बसपा (महेश पाल)- 10064 वोट हासिल कर चुके हैं। वहीं नोटा में 799 वोट गए हैं।
  • 02:55 बजे: कांग्रेसियों ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रेक्षक से मिलने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें बैरिकेडिंग के बाहर ही रोक दिया है। इसको लेकर कांग्रेसियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। कांग्रेसियों का कहना है कि बैरिकेडिंग से पीछे नहीं हटेंगे और जब प्रेक्षक निकलेंगे तो उनसे शिकायत करके पांच फीसद ईवीएम जांच की मांग करेंगे।
  • 02:45 बजे राउंड-20: बीसवें राउंड की गणना में 13315 वोट से बीजेपी आगे चल रही है। बीजेपी (श्रीकांत कटियार)-38605, कांग्रेस (आरती बाजपेई)- 25290, सपा (सुरेश पाल)- 17677, बसपा (महेश पाल)- 9700 वोट मिल चुके हैं। वहीं नोटा में 772 वोटों की गिनती हुई है।
  • 02:20 बजे राउंड-19: भाजपा प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं, कांग्रेस की प्रत्याशी दूसरे नंबर पर हैं। अबतक की गणना में भाजपा 12771 वोट से आगे चल रही है। बीजेपी (श्रीकांत कटियार) – 36967, कांग्रेस (आरती बाजपेई)- 24196, सपा (सुरेश पाल)- 17328, बसपा (महेश पाल)- 9272 वोट प्राप्त कर चुके हैं। वहीं नोटा का आकड़ा 758 हो गया है।
  • 01:50 बजे राउंड-18: अठाहरवें चक्र की गिनती तक भाजपा काफी आगे निकल चुकी है, हालांकि कांग्रेस पीछा करते हुए दूसरे नबर पर चल रही है। लेकिन, अंतर भी तेजी से बढ़ता रहा है और भाजपा प्रत्याशी 13011 वोट से आगे चल रहे हैं। अभी तक की गिनती में बीजेपी (श्रीकांत कटियार) – 35387, कांग्रेस (आरती बाजपेई)- 22376, सपा (सुरेश पाल)- 16935 और बसपा (महेश पाल)- 9113 वोट मिले हैं। वहीं नोटा का बटन 738 ने दबाया है।
  • 01:40 बजे राउंड-17: शरुआत से ही बढ़त बनाकर चले भाजपा प्रत्याशी सत्रवें चक्र में भी 12978 वोट से आगे चल रहे हैं। अबतक मतगणना में बीजेपी (श्रीकांत कटियार) – 33259, कांग्रेस (आरती बाजपेई)- 20281, सपा (सुरेश पाल)- 16626, बसपा (महेश पाल)- 9000 वोट प्राप्त कर चुके हैं। वहीं नोटा का आकड़ा 712 हो गया है।
  • 01:20 बजे राउंड-16: भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त का अंतर इस राउंड में बढ़ा दिया है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी तेजी से पीछा करने में लगी हैं। हालांकि भाजपा 13279 वोट से आगे चल रही है। अभी तक की गिनती में बीजेपी (श्रीकांत कटियार) – 31490, कांग्रेस (आरती बाजपेई)-18211, सपा (सुरेश पाल)-15822 और बसपा (महेश पाल)-8775 वोट हासिल कर चुके हैं।
  • 01:10 बजे राउंड-15 : भाजपा प्रत्याशी की बढ़त उन्हें जीत के करीब ले जा सकती है, शुरू से ही वह आगे चल रहे हैं। पंद्रहवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी 12062 वोट से आगे हैं। हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी तेजी से पीछा कर रही हैं लेकिन अंतर अभी काफी ज्यादा हो गया है। अभी तक की गणना में बीजेपी (श्रीकांत कटियार) – 28942, कांग्रेस (आरती बाजपेई)- 16880, सपा (सुरेश पाल)- 15396, बसपा (महेश पाल)- 8161 वोट प्राप्त कर चुके हैं। वहीं नोटा में  614 की गणना आई है।
  • 12:50 बजे राउंड-14 : भाजपा अबतक 10784 वोटों से बढ़त बना चुकी है, वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस चल रही है। अबतक मतगणना में बीजेपी (श्रीकांत कटियार) – 26339, कांग्रेस (आरती बाजपेई)-15556, सपा (सुरेश पाल)- 14806, बसपा (महेश पाल)- 7785 वोट मिले है। 570 वोट नोटा में गए हैं।
  • 12:35 बजे राउंड-13 : शुरुआत से भाजपा आगे चल रही है, वहीं अब कांग्रेस ने भी तेजी पकड़ ली है। दूसरे पायदान पर आई कांग्रेस ने सपा को पीछे कर दिया है। अबतक की गिनती में बीजेपी (श्रीकांत कटियार)-24761, कांग्रेस (आरती बाजपेई)-14151, सपा (सुरेश पाल)-13298, बसपा (महेश पाल)-6943 को वोट मिले हैं, वहीं नोटा का भी 528 मतदाताओं ने बटन दबाया है।
  • 12:15 बजे राउंड-12 : भाजपा के श्रीकांत कटियार शुरू से बढ़त बनाए हुए हैं और 10068 वोटों से आगे चल रहे हैं। इसके इतर देखा जाए सपा को पीछे धकेलकर कांग्रेस अब दूसरे नंबर पर आ गई है। अबतक की मतगणना में बीजेपी (श्रीकांत कटियार)-23294, कांग्रेस(आरती बाजपेई)- 13226, सपा (सुरेश पाल)- 12104 और बसपा (महेश पाल)- 6028 वोट प्राप्त कर चुके हैं।
  • 12:00 बजे राउंड-11: भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कटियार अब काफी आगे निकल गए हैं और अंतर का आकड़ा दस हजार पार कर गया है। अभीतक की मतगणना में बीजेपी (श्रीकांत कटियार) – 21874, सपा (सुरेश पाल)-11483, कांग्रेस (आरती बाजपेई)-10646 और बसपा (महेश पाल)- 5596 को वोट मिल चुके हैं।
  • 11:45 बजे राउंड-10 : भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए है, हालांकि सपा के सुरशे पाल दूसरे नंबर पर हैं लेकिन अंतर काफी बढ़ चुका है। इस समय भाजपा के श्रीकांत कटियार 8413 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के श्रीकांत कटियार-19169, सपा से सुरेश पाल-10756, कांग्रेस आरती बाजपेई-9223 

    बसपा से महेश पाल-5244 वोट हासिल कर चुके हैं।

  • 11:30 बजे नौवा राउंड : नौवें चक्र की गणना में भाजपा 7748 वोट से आगे चल रही है। अबतक बीजेपी के श्रीकांत कटियार को 18160, सपा के सुरेश पाल को 10412, कांग्रेस की आरती बाजपेई को 7630 और बसपा के महेश पाल को 4782 वोट मिले हैं। वहीं 383 मतदाताओं ने नोटा का भी बटन दबाया है।
  • 11:30 बजे आठवां राउंड : आठवें राउंड की मतगणना तक भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। में भाजपा को 16265, सपा को 9419, कांग्रेस को 6865 और बसपा को 4238 वोट मिले हैं।
  • राउंड 7: सातवें चक्र की गणना में भाजपा 7230 वोट से आगे चल रही है। अबतक की गिनती में भाजपा को 14898, सपा को 7668, कांग्रेस को 5883 और बसपा को 3667 वोट मिले हैं।
  • राउंड 6 : छठवें राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी 5006 वोटों से आगे चल रहे हैं। अबतक भाजपा को 12066, सपा को 7060, कांग्रेस को 4935 और बसपा को 3278 वोट मिल चुके हैं।
  • पांचवां राउंड : पांचवें चक्र की गणना में भाजपा प्रत्याशी 4867 वोट से आगे चल रहे हैं। भाजपा को 10225, सपा को 5578, कांग्रेस को 4094 और बसपा को वोट मिले हैं।
  • चौथा राउंड : चौथे चक्र में मतगणना के बाद भाजपा 3143 वोट से आगे रही है। भाजपा को 7786, सपा को 4643, कांग्रेस को 3139 और बसपा को 2094 मत मिल चुके हैं।
  • तीसरा राउंड : मतगणना के तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने 1724 वोट से बढ़त बना रखी है। भाजपा के श्रीकांत कटियार को 5599, सपा के सुरेश पाल को 3875, कांग्रेस की आरती बाजपेई को 2087 और बसपा के महेश पाल को 1623 मिले हैं।
  • दूसरा राउंड : मतगणना के दूसरे चक्र में भी भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। भाजपा को 3809, सपा को 2462, कांग्रेस को 1350 और बसपा को 517 वोट मिल चुके हैं।
  • पहला राउंड: प्रथम चक्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाई है। भजपा को 2033, सपा को 997, बसपा को 517 और कांग्रेस को 762 वोट मिले हैं।
  • पहला रुझान पोस्टल बैलट की गिनती के बाद आया, जिसमें भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाकर आगे चलना शुरू किया है।

बांगरमऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के वोटों की गिनती दही चौकी स्थित वेयरहाउस में की जा रही है।मतगणना के 14 राउंड पूरे होते ही विधानसभा में प्रत्याशी की हार-जीत तय होने लगेगी। मतगणना 14 टेबल पर होगी। जहां प्रत्येक टेबल पर 14 बूथों पर पड़े वोट गिने जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,43,008 मतदाताओं के बीच 1,73,403 ने वोट डाले थे।

दोपहर तक चलने वाली मतगणना के कुल 37 राउंड होंगे। 136 कर्मचारी लगाए गए हैं। मतगणना कार्य की निगरानी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से ऑनलाइन की गई है। विधानसभा क्षेत्र के 507 पोलिंग बूथों पर मत पड़े थे। उपचुनाव में कुल 15 प्रत्याशियों ने नामांकन कराए थे, लेकिन मैदान में आठ दलीय और दो निर्दलीय प्रत्याशी सहित कुल 10 प्रत्याशी रहे। मतगणना स्थल पर अधिकारी व कर्मचारी पहुंच गए हैं, मतगणना स्थल पर सिर्फ पास धारकों को ही प्रवेश मिलेगा।

यातायात रोकने को कराई बैरीकेडिंग

वेयरहाउस के चारों और औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 200 मीटर दायरे तक प्रशासन ने बांस और बल्लियों की बैरिकेङ्क्षडग करवाई है। जहां से यातायात को रोक दिया जाएगा। बैरीकेडिंग पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहेगी जहां पर पास दिखाए जाने के बाद ही वेयरहाउस हाऊस की ओर जाने की अनुमति होगी।

मतदाताओं पर एक नजर

162 बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र

कुल मतदाता——3,43,008

महिला मतदाता—1,55,580

पुरुष मतदाता——1,87,397

कुल पड़े मत——–1,73,403

कुछ ऐसी है मतगणना व्यवस्था

मतगणना टेबल—-14

मतगणना राउंड—-37

मतगणना कर्मी—–136

एक टेबल पर एक साथ 14 बूथ की गणना होगी।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article अर्नब गोस्वामी : अंतरिम जमानत याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
Next Article लांड्री व ड्राई क्लीनिंग की दुकान खोलने के लिए मिलेगा कर्ज

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?