[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » भाजपा चल रही आठ विधानसभा सीटों में से सात सीटों पर आगे
राष्ट्रीय

भाजपा चल रही आठ विधानसभा सीटों में से सात सीटों पर आगे

admin
Last updated: April 17, 2026 1:36 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष सी आर पाटिल की जोड़ी गुजरात के उपचुनाव में भाजपा को जबरदस्त जीत दिलाने की ओर बढ़ रही है। आठ में से 7 सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीत के करीब हैं इनमें से 4 उम्मीदवार कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे वह जीत कर फिर से विधानसभा के सदस्य बन सकते हैं। केवल मोरबी से भाजपा प्रत्याशी बृजेश मेरजा फिलहाल पिछड़ते नजर आ रहे हैं लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी महज डेढ़ हजार मतों से ही बढ़त बनाए हुए हैं।

Gujarat By Election Result 2020 Updates:

11:42 डांग सीट पर भाजपा के विजय पटेल 12585 मतों से बढ़त बना चुके हैं। कांग्रेस की सूर्यकांत गावित भाजपा उम्मीदवार से काफी पीछे हो गए हैं। लिंबडी सीट से भाजपा प्रत्याशी की जीत सिंह राणा 3530 मतों से, धारी सीट पर भाजपा प्रत्याशी जे वी काकड़िया 2922 मतों से आगे चल रहे हैं।

11:27 अबडासा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह जाडेजा नवे राउंड के बाद 11541 मतों से आगे हो गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी शांतिलाल संघाणी इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार से पिछड़ गए हैं।

11:15 कांग्रेस की सूर्यकांत गावित भाजपा उम्मीदवार से काफी पीछे हो गए हैं। मोरबी विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जयंतीलाल पटेल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के बृजेश मेरजा से 2455 मतों से आगे चल रहे हैं।

11:12 गढडा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आत्माराम 5597 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मोहन सोलंकी शुरुआती रुझान में बढ़त हासिल करने के बाद लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। डांग सीट पर भाजपा के विजय पटेल 10909 मतों से बढ़त बना चुके हैं।

11:00 अबडासा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह जाडेजा नवे राउंड के बाद 10732 मतों से आगे हो गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी शांतिलाल संघाणी इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार से पिछड़ गए हैं।

10:30 करजण मैं भाजपा प्रत्याशी अक्षय पटेल 3249 मतों से आगे चल रहे हैं।  किरीट सिंह सोलंकी लिंबडी से भाजपा प्रत्याशी 10566 मतों से आगे हैं। मोरबी सीट पर कांग्रेस के जयंती भाई पटेल 3269 मतों से आगे चल रहे हैं।  गुजरात की 8 विधानसभा सीटों में से मोरबी एकमात्र सीट ऐसी है जिस पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।

10:20 सौराष्ट्र की मोरबी सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बनायी हुई है। इस सीट पर कांग्रेस ने जयंती भाई पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसी सीट पर भाजपा के बृजेश मेरजा की छवि दल बदल के कारण खराब हो गई थी इसी का फायदा कांग्रेस को मिलता नजर आ रहा है।

10:00 करजण सीट पर भाजपा उम्मीदवार अक्षय पटेल ने कांग्रेस पर बढ़त कायम कर ली है। लिंबडी में भाजपा उम्‍मीदवार 7000 से अधिक की लीड बना ली है। मोरबी सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार जयंती भाई पटेल ने भाजपा के बृजेश मेरजा पर 1533 मतों से बढत बनाई है।

9:47 कांग्रेस प्रत्याशी जयंती भाई पटेल ने तीसरे राउंड में 770 मतों से मोरबी सीट पर बढ़त ली है। कांग्रेस करजण सीट पर भी आगे चल रही है। लिंबडी सीट पर भाजपा के किरीट सिंह राणा ने कांग्रेस प्रत्याशी पर 6000 से अधिक की लीड बना ली है

9:35 करजण सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी किरीट सिंह जाडेजा, गढडा सीट पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। गुजरात की आठ सीट के रुझानों में  भारतीय जनता पार्टी  सात सीट पर तथा कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।

9:25 धारी से भाजपा प्रत्याशी जेवी काकड़िया। मोरबी से भाजपा प्रत्याशी बृजेश मेरजा, लिंबडी से भाजपा प्रत्याशी किरीट सिंह राणा, डांग से भाजपा प्रत्याशी विजय पटेल, अबडासा से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह जाडेजा आगे चल रहे हैं।  कपराडा सीट पर भाजपा के जीतू चौधरी 2459 टाइम मतों से आगे चल रहे हैं

9:15 राज्‍य की धारी सीट पर भाजपा के उम्मीदवार 912 मतों से आगे चल रहा है। अब तक की रुझानों में गुजरात में 8 में से 5 सीट पर भाजपा आगे चल रही है। ध्यान रहे कि यह पोस्टल बैलट की मतगणना है।

9:00 अबडासा मैं भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह जाडेजा कांग्रेस के शांतिलाल संघाणी से 2400 वोट से आगे चल रहे हैं। डांग में भाजपा नेता विजय पटेल कांग्रेस के सूर्यकांत गावित से आगे चल रहे हैं। मोरबी में भाजपा के बृजेश मेरजा तथा लिंबड़ी में भाजपा के किरीट सिंह राणा आगे चल रहे हैं।

 8:30 AM: गुजरात की 8 विधानसभा सीट के उपचुनाव में पोस्टल बैलट की मतगणना शुरु हो चुकी है। जिसमें भाजपा ने तीन सीट पर बढ़त बना ली है। शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी अबडासा, डांग व लिंबडी सीट पर आगे चल रही है।

 8:15 AM:  गुजरात उपचुनाव के परिणाम आने के पश्‍चात कांग्रेस के जिला संगठन में भी फेरबदल की संभावना है। कांग्रेस के मुख्‍य प्रवक्‍ता मनीष दोशी ने कहा था कि भाजपा में सीएम विजय भाई व अध्‍यक्ष सी आर भाऊ में खींचतान की संभावना है। दोशी का यह भी कहना है कि कांग्रेस में कार्यकाल पूरा होने के बाद ही जिलाध्‍यक्षों की नियुक्ति होगी।

सौराष्ट्र की मोरबी सीट पर  कांग्रेस को बढ़त

कांग्रेस प्रत्याशी शांतिलाल संघाणी इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार से पिछड़ गए हैं। जबकि सौराष्ट्र की मोरबी सीट पर ही कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं। पाटीदार आरक्षण आंदोलन का केंद्र रहे मोरबी में पाटीदार समुदाय की भूमिका निर्णायक रही है। इस सीट पर कांग्रेस ने जयंती भाई पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। उनके उम्मीदवार बनाने की घोषणा के बाद ही मोरबी के कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व अन्य कई पार्टी नेता भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बावजूद कांग्रेस ने इस सीट पर बढ़त बनाए हुई है। भाजपा के बृजेश मेरजा की छवि दल बदल के कारण खराब हो गई थी कांग्रेस को यहां उसी का फायदा मिलता नजर आ रहा है। पाटीदार नेता व कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने इस सीट पर खास ध्यान दिया था। हार्दिक समर्थक पाटीदार विधायक ललित वसोया तथा ललित भाई कागथरा ने लगातार यहां पर कैंप किया था।

भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस विधायकों की लोकप्रियता का फैसला 

मतों की गिनती के साथ ही हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस विधायकों की लोकप्रियता का फैसला हो जाएगा। इसी साल जून में हुए राज्‍यसभा चुनाव के पश्‍चात कांग्रेस के मौजूदा विधायकों के इस्‍तीफा देने के पश्‍चात राज्‍य में इन आठ सीटों पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी थी। इनमें से पांच विधायक बाद में भाजपा में शामिल हुए और सत्‍तारूढ़ दल ने इन्‍हें ही उपचुनाव में मौजूदा सीटों पर मैदान में उतार दिया।

राज्‍य में बीते 25 वर्षों से है भाजपा का शासन 

राज्य में पिछले 25 वर्षो से भारतीय जनता पार्टी का शासन है, इस दौरान किए गए जनकल्‍याण के कार्यो की भाजपा जनता के सामने गिनती कर रही है। राज्‍य में बिजली, यातायात, गांव-गांव में ब्रॉडबैंड इंटरनेट, सड़क, पानी, नर्मदा नहर, नर्मदा पाइपलाइन के अलावा राज्य के बजट में भारी वृद्धि को भाजपा अपनी उपलब्धि बता रही है।

रोचक मुकाबला 

इस चुनावी जंग को इसलिए भी रोचक बताया जा रहा है क्‍योंकि आठ सीटों में से पांच विधायक वो हैं जो कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं। वहीं मोरबी से कांग्रेस प्रत्‍याशी जयंतीलाल पटेल ने अपने वेतनमान से 24 लाख रुपये जनता के लिए खर्च करने का वादा किया है, जिसे लेकर उनकी खूब चर्चा हो रही है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article रुझानों में कांग्रेस को झटका, 28 में से 19 पर आगे भाजपा अब तक है आगे
Next Article अर्नब गोस्वामी : अंतरिम जमानत याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?