देश- जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा, बीजेपी ने जम्मू कश्मीर को अफगानिस्तान में तब्दील कर दिया है। उन्होंने ऐसा भाजपा द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान को इंगित करते हुए कहा है।
महबूबा मुफ्ती ने कहा, भाजपा ने जम्मू कश्मीर को अफगानिस्तान बना दिया है। यहां की आर्थिक स्थिति खराब हुई है। बीजेपी के शासन से पूर्व जब जम्मू कश्मीर केंद्र शासित राज्य था। तो हालात बेहतर थे।
लोग सड़क पर नहीं सोते थे। लोग मुफ्त राशन के लिए लाइन में नहीं लगते थे। गरीबी रेखा के ऊपर वाले लोग नीचे आए हैं। आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन खराब हुई है। यह लोग जम्मू कश्मीर की छवि बदलना चाहते हैं।
उन्होंने आगे कहा, फिलीस्तीन की हालत बेहतर है। कम से लोग वहां बातचीत करते हैं। लेकिन यहाँ जिस तरह लोगों के घर ध्वस्त किए जा रहे हैं। यह बेहद चिंताजनक है। यह स्थिति जम्मू कश्मीर को अफगानिस्तान में तब्दील कर देगी।

