राष्ट्रीयBJP नेता मनोज सिन्हा उपराज्यपाल बने जम्मू एवं कश्मीर के

BJP नेता मनोज सिन्हा उपराज्यपाल बने जम्मू एवं कश्मीर के

BJP नेता मनोज सिन्हा उपराज्यपाल बने जम्मू एवं कश्मीर के

नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त कर दिया गया। उनकी नियुक्ति यहां के उपराज्यपाल जी.सी मुर्मू के अचानक इस्तीफा देने के एक दिन बाद हुई। मुर्मू ने पूर्ववर्ती राज्य में अनुच्छेद 370 निरस्त होने के ठीक एक वर्ष पूरे होने और इस नए केन्द्र शासित प्रदेश की बागडोर संभालने के 9 महीने बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मुर्मू के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया और इस पद पर सिन्हा को नियुक्त किया है।

राष्ट्रपति भवन से गुरुवार को जारी हुए के एक बयान में कहा गया, “राष्ट्रपति ने मनोज सिन्हा को जम्मू एवं कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।”

सिन्हा ने लोकसभा में तीन बार पूर्वी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। वहीं पिछले साल हुए लोकसभा चुनावों में उन्हें बहुजन समाज पार्टी के अफजल अंसारी ने हराया था।

सिन्हा ने जूनियर रेल मंत्री के रूप में भी काम किया है।

बता दें कि मुर्मू ने बुधवार को अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेजा था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories