[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- कांग्रेस तोड़ रही है सैन्य बलों का मनोबल
राष्ट्रीय

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- कांग्रेस तोड़ रही है सैन्य बलों का मनोबल

admin
Last updated: April 17, 2026 2:08 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

लखनऊ। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर भाजपा सरकार की उपब्धियां गिनाने के लिए रविवार को वर्चुअल रैली का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि कोरोना संक्रमण व चीनी सेना से संघर्ष जैसी विषम परिस्थितियों में कांग्रेस केवल घटिया राजनीति और सैन्य बलों का मनोबल तोड़ने का काम कर रही है। नड्डा ने कोरोना संकट काल में केंद्र और प्रदेश सरकारों के प्रयासों को सराहते हुए सेवा कार्यों में लगे भाजपा कार्यकर्ताओं की पीठ भी थपथपाई। कार्यकर्ताओं को ‘जब तक कोरोना, तब तक सेवा ही संगठन’ का मंत्र भी दिया। उन्होंने गलवन घाटी में चीनी सेना से झड़प में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के गैरजिम्मेदाराना रवैये को देश देख रहा है। अब तो ईश्वर भी कांग्रेस का साथ नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जुबां से अनाप-शनाप बातें निकल रही हैं।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में पहली वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज कोरोना संकट के साये में हम इस रैली में प्रतिभाग कर रहे हैं। कई लोगों की जीवन लीला कोरोना के कारण समाप्त हुई है। उन्हें मैं श्रद्धांजलि देता हूं और कोरोना संक्रमितों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह साल के कार्यकाल में छह दशक के गैप को पाटने का काम किया है। मोदी सरकार 2.0 का पहला साल उपलब्धियों का और चुनौतियों से निपटने का साल रहा है। उन्होंने देश को आश्वासन देते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एक-एक इंच देश की धरती और बॉर्डर सुरक्षित और मजबूत है।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कोरोना वॉरियर्स को साधुवाद देते हुए कहा कि पिछले तीन महीने से जिस तरह से कोरोना वॉरियर्स काम कर रहे हैं। वे विपरीत परिस्थितियों में अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब हम लॉकडाउन की परिस्थिति में गए तो एक विचार आया कि हम कैसे करोड़ों लोगों की सेवा कर पाएंगे, उनसे संवाद कर पाएंगे। मैं अपने साथियों को बधाई देना चाहता हूं कि इस संक्रमण काल में इस डिजिटल टूल का प्रयोग करते हुए, वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से सारे देश को राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जाग्रत करके सेवा में लगाने का काम किया तो वो अकेले भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं ने किया।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि लॉकडाउन में करीब 19 करोड़ फूड पैकेट भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों तक पहुंचाने का काम किया है। करीब 5 करोड़ राशन किट बांटे हैं। उत्तर प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं ने करीब 5 करोड़ फूड पैकेट बांटे हैं और करीब 45 लाख राशन किट बांटे हैं। मैंने 150 वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिए सभी सांसद, मेयर्स, विधायकों को सेवाभाव के लिए जोड़ा। साथ ही सभी प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने लगभग 4,000 वीडियो कांफ्रेंस करके ऊपर से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को सेवा कार्य में लगाया। मैं सभी को बधाई देना चाहता हूं।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में लोगों ने दो तरह की कार्यशैली देखी। एक-सभी को साथ लेकर काम करना। लॉकडाउन के दौरान ही छह बार मुख्यमंत्रियों के साथ उन्होंने विचार विमर्श किया। कोरोना काल में पूरे देश ने पीएम मोदी के आह्वान पर जन सहभागिता बनाई। चाहे वो जनता कर्फ्यू की बात हो या कोरोना वारियर्स को सम्मान देने की बात हो। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के समय जब लॉकडाउन किया गया था तब भारत एक भी पीपीई किट का निर्माण नहीं करता था। आज हम बड़े गर्व के साथ कह सकते हैं कि पीएम मोदी ने हमारे लोकल उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जिसकी वजह से आज भारत में 4.5 लाख पीपीई किट प्रतिदिन बन रही हैं। जब लॉकडाउन लगा था उस समय एक भी डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल नहीं था। आज एक हजार डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल हैं, दो लाख डेडिकेटेड कोविड बेड्स हैं, 21 हजार वेंटिलेटर्स हैं और 60 हजार वेंटिलेटर्स पीएम केयर फंड से जून महीने में ही पहुंचने वाले हैं।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने भारत की स्वास्थ्य समस्याओं के साथ ही भारत की आर्थिक समस्याओं का भी समाधान किया है। आत्मनिर्भर भारत अभियान अगले तीन साल में भारत को आत्म निर्भर बनाने के लिए है। एमएसएमई सेक्टर को कोलैट्रल फ्री लोन देने का भी प्रावधान किया गया। एक जून से 21 जून तक करीब 50 हजार करोड़ रुपये का लोन लोगों को दिया जा चुका है। उन्होने कहा कि वोकल फॉर लोकल का उत्तर प्रदेश में पोटेंशियल और सपोर्ट भी है। अगर हम आगरा, कानपुर के लेदर की बात करें तो बहुत बड़ा समर्थन इसमें मिलने वाला है जिसको हमें उपयोग करना चाहिए। वाराणसी का टेक्‍स्‍टाइल, बुलंदशहर की पॉटरी, मेरठ का स्पोर्ट्स उत्पादन, मुरादाबाद का पीतल उद्योग और कन्नौज का इत्र करोबार आगे बढ़ सकता है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि लॉकडाउन में श्रमिक भाई अपने घर जाना चाहते थे, तो केंद्र सरकार ने चार हजार से ज्यादा ट्रेनें चलाईं और उन्हें घर पहुंचाया। राज्यों ने भी बसें चलाईं। उत्तर प्रदेश ने तो श्रमिकों को राज्य में वापस लाने, उनके क्वारंटाइन व सभी पहलुओं में उत्तम काम किया है। उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रवासियों के लिए जगह-जगह पर शेल्टर लगाए, उनको भोजन के साथ-साथ अनेक आवश्यक चीजों का वितरण किया और उनको गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वाहनों का प्रबंध किया।

जेपी नड्डा ने कहा कि कोरोना काल में विपक्ष ने राजनीति के अलावा कुछ नहीं किया। कांग्रेस पार्टी ने तो गैर जिम्मेदाराना काम किया है। मैं कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट शब्दों में कहता हूं कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत के विकास का रोडमैप तैयार है, आप अपने रोडमैप की चिंता करो, वो हर दिन नीचे जा रहे है। आपको विपक्ष की जिम्मेदारी नहीं पता तो, हम से विपक्ष में रहने का ट्यूशन ले लो। कांग्रेस पार्टी सैनिकों का मनोबल तोड़ने के लिए दिन-रात काम कर रही है। हम तो कांग्रेस से नहीं पूछ रहे कि यूपीए के समय में चीन ने कितनी हमारी जमीन ले ली। हम ये भी नहीं पूछ रहे कि आपके शासन में बॉर्डर में कितनी किमी सड़कें बनीं। 2014-19 तक बॉर्डर क्षेत्र में करीब 98 प्रतिशत सड़कें बनकर तैयार हो गई हैं।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जन-धन योजना के अंतर्गत 38 करोड़ लोगों के बैंक खाते खुले हैं। 20 करोड़ बहनों के जन-धन खाते में 500 रुपये प्रति माह तीन महीने तक पहुंचे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में 6.5 करोड़ लोगों ने जन-धन खातों से अपने आप को जोड़ा है और कोविड के दौरान लगभग 32 लाख लोगों को 500 रुपये प्रति माह तीन महीने तक पहुंचाने का काम हुआ है। उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर दिए गए हैं, उत्तर प्रदेश में 66.77 लाख लोगों को मुफ्त सिलेंडर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश के 2 करोड़ किसानों को पीएम सम्मान निधि के अंतर्गत 3,800 करोड़ रुपये का फर्स्ट इंस्टॉलमेंट मिला है। जेपी नड्डा ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि भारत सरकार मोदी जी के नेतृत्व में भारत को उच्चतम स्थान पर ले जाएगी और देश आगे बढ़ेगा। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश की छवि देश में बदली है और तीव्र गति से आगे बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय से वर्चुअल जनसंवाद रैली को संबोधित कहा कि योग हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। आज कोरोना संकट में दुनिया ने भारत की योग की ताकत को महसूस किया है। यह भारत की आध्यात्मिक परम्परा का वाहक है, जिसने दुनिया के अंदर भारत की सांस्कृतिक विरासत को चेतना के उच्चतर सोपान तक पहुंचाया है। भारत की ऋषि परंपरा ने अतीत में क्या योगदान किया है, उसका एक माध्यम योग है। इसके जरिए दुनिया और भारत के बीच आत्मीय संवाद बना है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

सीएम योगी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। जितनी स्वतंत्रता भारत के अंदर है, उतनी दुनिया में कहीं भी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता ने भारत को कोरोना संकट से बचाया है। ये पूरी दुनिया के सामने एक उदाहरण है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत और अमेरिका में कोरोना का संक्रमण एक साथ फैला था। दोनों देशों की तुलना यदि आबादी के लिहाज की जाए तो, आप देखेंगे कि इस संक्रमण से भारत में अब तक 12 हजार मौतें हुई हैं, वहीं अमेरिका में 1 लाख 20 हजार लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में कोरोना संकट के दौरान बड़े-बड़े उपद्रव हो रहे हैं, लोग सड़कों पर उतर रहे हैं, सरकार की नीतियों की खिलाफत कर रहे हैं, वहीं भारत की 135 करोड़ की जनता पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जो कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, उनका परिणाम है कि काफी हद तक कोरोना को नियंत्रित करने में हम सफल हुए। केंद्र और प्रदेश सरकार ने गरीब और कल्याणकारी योजनाओं को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया। प्रदेश के 2 करोड़ 4 लाख किसानों को डीबीटी की माध्यम से 2 हजार रुपये प्रतिमाह 3 महीने तक दिए गए। जनधन खाते वाली महिलाओं के खाते में 500 रुपये प्रतिमाह देने का कार्य किया गया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अनलॉक के बाद हम लोग प्रदेश में लगभग 90 लाख लोगों को रोजगार के साथ जोड़ चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गरीब कल्याण रोजगार अभियान प्रारंभ किया गया है, इसके तहत 1 करोड़ 25 लाख लोग एक साथ प्रदेश में सेवायोजन, रोजगार और स्वरोजगार प्राप्त करने की स्थिति में रहेंगे।

इसके पूर्व पार्टी के राष्ट्रीय जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत व अभिनंदन करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने योग दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा योग का अर्थ मिलाप अथवा जोड़ना होता है। कोरोना महामारी जब शुरू हुई तब हम सबके मन में था कि इस वायरस के चलते जनता से कैसे संपर्क व संवाद होगा तब हमारे प्रेरणा पुंज राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल संवाद की योजना बनाकर बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक सभी को आपस में जोड़ने का कार्य किया। जिससे देश में कोरोना संक्रमण के कारण आई वैश्विक आपदा से प्रभावित गरीबों और जरूरतमंदो की सहायता के लिए वर्चुअल संवाद ने बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने का काम हुआ।

रैली का संचालन महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने किया। अंत में महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने आभार जताया। इस अवसर पर महामंत्री संगठन सुनील बंसल, सुरेश खन्ना, श्रीकांत शर्मा, सुरेश राणा, कपिल देव अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण चौधरी, चेतन चौहान, उदयभान चौधरी, विजय कश्यप व महेश गुप्ता भी मौजूद थे। स्वदेशी से स्वाबलंबी भारत निर्माण की शपथ भी ली गयी।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Poonam Pandey की इतनी गंदी VIDEO कभी नहीं देखी होंगी, देखकर तन बदन देख छूट जाएंगे पसीने !
Next Article आस्था की कोरोना पर विजय, SC ने सशर्त अनुमति दी रथयात्रा निकालने की

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?