राष्ट्रीयभाजपा ए जश्न : दिल्ली में बिहार चुनाव की जीत का जश्‍न...

भाजपा ए जश्न : दिल्ली में बिहार चुनाव की जीत का जश्‍न मनाएगी भाजपा

[object Promise]

नई दिल्‍ली, एजेंसी। बिहार विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद जश्‍न बुधवार को दिल्‍ली स्‍थित भाजपा कार्यालय (Bharatiya Janata Party,  headquarters)  में मनाई जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को भाजपा दफ्तर  पहुंच रहे हैं।

[object Promise]
Bihar Assembly Election Victory Celebration बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद दिल्‍ली स्‍थित भाजपा मुख्‍यालय में जश्‍न की तैयारियां जोरों से चल रही है और आज शाम इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के तमाम नेता शामिल होंगे।

उल्‍लेखनीय है कि भाजपा की मदद से मुख्‍यमंत्री नीतिश कुमारी के नेतृत्‍व वाली गठबंधन  NDA को चुनाव में जीत हासिल हुई है। 243 सदस्‍यीय सदन में NDA ने 243 सदस्‍यीय सदन में 125 सीटों पर जीत हासिल की और 122 सीटों के जादुई आंकड़े को पार कर लिया।  तीन चरण में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद यह तय हो गया है कि चौथी बार राज्‍य की सत्‍ता नीतीश कुमार के हाथों में पहुंच गई।

चुनाव आयोग के अनुसार, एनडीए ने 125 सीटों पर जीत हासिल कर ली है जो बहुमत के लिए आवश्‍यक 122 सीटों से तीन अधिक है।  जबकि  75 सीटों को अपने खाते में लेने वाली तेजस्‍वी यादव की  RJD सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी फिर भी महागठबंधन (Mahagathbandhan) मात्र 110 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी। 74 सीट जीत BJP दूसरे स्‍थान को पाने में सफल रही।

JDU नेताओं के साथ नीतीश एक बैठक का आयोजन करने वाले हैं। खबर है कि इस बैठक में चुनाव परिणाम के बाद के हालात को लेकर चर्चा की जाएगी। इससे इतर वे सरकार के गठन के पहले रणनीति पर भी चर्चा करेंगे। इसे पहले उन्‍होंने भाजपा नेताओं से मुलाकात की है। पांच सीटों को जीतने वाली  AIMIM ने अपना खाता बिहार उपचुनाव में एक सीट जीत खाता खोला था।

 

Hot this week

Related Articles

Popular Categories